फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021: दीवार पर बनाए धार्मिक चित्रों के आगे ही लगवा दिए गए शौचालय, तस्वीरें

Tue, 23 Feb 2021 11:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Haridwar kumbh 2021 news : Toilets provided in front of religious paintings wall
धार्मिक चित्रों के आगे शौचालय लगा दिए गए - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में रामपथ की सुंदरता और आस्था से खिलवाड़ करने के लिए धार्मिक चित्रों के आगे शौचालय लगा दिए गए। रामपथ पर करीब 100 से अधिक शौचालय लगाए गए हैं। ऐसे में धार्मिक चित्रों के सामने शौचालय लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। कुंभ मेले की भव्यता व दिव्यता को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रूबरू कराने के लिए तीर्थनगरी की दीवारों पर चित्रकारी कर भारतीय संस्कृति के लाखों वर्ष पुराना होने की तैयारी की जा रही है। कहीं राम पथ तो कहीं आस्था पथ बनाए गए हैं। वहीं इन चित्रों के आगे अब शौचालय लगाकर आस्था व भक्ति से खिलवाड़ की तैयार भी की जा रही है। रामपथ पर बनाए गए चित्रों के आगे अस्थायी शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है।  रामपथ पर अलकनंदा भवन से थोड़ा आगे सौ से अधिक अस्थायी शौचालय लगवाए जा रहे हैं। रामपथ से रोजाना मेला नियंत्रण भवन जाने के लिए सभी प्रमुख अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है। रविवार को कुंभ मेले की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी ने रामपथ पर बनाई गई रामायण के आगे शौचालय लगाने के बाद अधिकारियों को फटकार लगाई है। 

Haridwar kumbh 2021 news : Toilets provided in front of religious paintings wall
सभी तंबू भगवा और पीले रंग में रंगे के होंगे - फोटो : अमर उजाला

वहीं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और अखाड़े के कुंभ मेला अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि एसएमजेएन पीजी कॉलेज में बनाई जा रही अखाड़े की छावनी के सभी तंबू भगवा और पीले रंग में रंगे के होंगे। इससे छावनी की भव्यता और निखर कर आएगी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और आनंद के संतों ने एसएमजेएन पीजी कॉलेज के मैदान में बनाई जा रही छावनी का निरीक्षण किया।

Haridwar kumbh 2021 news : Toilets provided in front of religious paintings wall
चिकित्सकों की एक टीम तैनात करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और कुंभ मेला अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि छावनी में बने सभी तंबू पीले और भगवा में नजर आएंगे। उन्होंने मेला प्रशासन से छावनी में ठहरने वाले सभी संतों के साथ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की एक टीम यहां तैनात करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar kumbh 2021 news : Toilets provided in front of religious paintings wall
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मुख्य मेले में हर जगह से साधु संतों का आगमन होना है। उन्होंने बताया कि हमारे अखाड़े की प्राचीन से परंपरा चली आ रही है कि कुंभ मेले के दौरान श्रीमहंत और उप महंत छावनी में बने तंबू में ही रुकते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि एक अखाड़े की पहले 52 अणियां होती थीं, जो विलुप्त होते हुए अब केवल 18 ही बची हैं।

विज्ञापन
Haridwar kumbh 2021 news : Toilets provided in front of religious paintings wall
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

अखाड़े के लाखों नागा संन्यासी होते हैं, जिन्हें अणि नियंत्रित करती हैं। निरीक्षण के दौरान श्रीमहंत राम रतन गिरि, श्रीमहंत मनीष भारती, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्री महंत राधे गिरि, कारोबारी बलबीर पुरी, गंगा गिरि, निलकंठ गिरि, राजगिरी, आनंद गिरि, राजेंद्र भारती, राकेश गिरि, रतन गिरि, दिगंबर विनोद गिरि और आनंद अखाड़े के सचिव श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती आदि उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed