फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar ganga calling narendra modi

गंगोत्री की गंगा ने भी मोदी को बुलाया है...

Mon, 19 May 2014 01:14 PM IST
रतनमणी डोभाल/ अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 May 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
haridwar ganga calling narendra modi

गंगा के प्रति मोदी का प्रेम चुनाव से पहले हुई जनसभाओं और चुनाव जीतने के बाद साफतौर पर देखा गया।

विज्ञापन


तीन मई को रुड़की में हुई सभा में मोदी ने कहा कि वह गंगा मैया की गोद में आए हैं। वाराणसी में उन्होंने कहा कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है।

चुनाव जीतने के बाद रविवार को गंगा आरती के अवसर पर उन्होंने काशीवासियों के सहयोग से गंगा सफाई की बात कही। लेकिन गंगा तो अपने उद्गम स्थल गंगोत्री से ही मैली हो चुकी है।

इसे प्रदूषण से बचाना है तो हमें गंगोत्री से ही अभियान की शुरुआत करनी होगी। हरिद्वार में ही कई गंदे नाले सीधे गंगा जी में गिर रहे हैं।

20 एमएलडी मलजल प्रतिदिन गिरता है

haridwar ganga calling narendra modi

हरिद्वार में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान वर्ष 1986 में शुरू हुआ था। तब से आज तक (करीब 28 वर्ष) गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

लेकिन सच्चाई यह है कि हरिद्वार में ही करीब 20 एमएलडी मलजल प्रतिदिन गंगा में बहाया जा रहा है। (65 एमएलडी मलजल में से केवल 45 एमएलडी मलजल का ही ट्रीटमेंट किया जा रहा है)।

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बनाई गई कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने तो अपना नाम ही बदल कर अब निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) कर दिया है।

हरकी पैड़ी के अपस्ट्रीम में भूपतवाला व सप्तसरोवर का बहुत बड़ा हिस्सा सीवरेज की सुविधा से वंचित हैं। भूपतवाला के बड़े क्षेत्र को अब तक सीवर सुविधा नसीब नहीं हुई है।

बड़े-बडे़ होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानवाले रात को सीवर नालों में पंप करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ललतारौ से मल, ऋषिकुल से केमिकल

haridwar ganga calling narendra modi

यूं तो ललतारौ नदी सूखी नदी है। इसके दोनों ओर बस्तियां हैं। इनका मलजल और रेलवे कालोनी व निर्मला छावनी का मलजल भी ललतारौ में छोड़ा जा रहा है।

बिरलाघाट व गुजरांवाला भवन के बीच से सारा गंध गंगा में बहाया जा रहा है। ऋषिकुल नाला औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में आता है। इस नाले में कारखानों से छोड़ा जा रहा केमिकल आगे गंगा को प्रदूषित कर रहा है।

ज्वालापुर के कस्सावान नाले की गंदगी और पंतद्वीप वाहन पार्किंग की गंदगी गंगा में गिर रही है। ललतारौ व ऋषिकुल नालों को गंगा में जाने से रोकने के लिए दो पंपिंग स्टेशन तो बनाए हैं। लेकिन ललतारौ नदी को उससे नहीं जोड़ा गया है।

विज्ञापन

सराय में बना ट्रीटमेंट प्लांट

haridwar ganga calling narendra modi

ज्वालापुर का मलजल गंगा में जाने से रोकने के लिए सराय में 18 एमएलडी का नया ट्रीटमेंट प्लांट बन चुका है।

इसके चालू होने से गंगा में गिर रही गंदगी से कुछ राहत मिलेगी। ज्वालापुर में पंपिंग स्टेशन काफी पहले बन चुका था, लेकिन ट्रीटमेंट प्लांट न होने के कारण उसका बनना न बनना एक जैसा ही है।

525 करोड़ का मास्टर प्लान
निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) ने सीवरेज सुविधा से वंचित हरिद्वार व शिवालिकनगर क्षेत्र के लिए 525 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया है।

इसमें भूपतवाला में सप्तऋषि से दूधाधारी चौक तक ट्रंक सीवर, चंडीघाट क्षेत्र में एक बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन और पूरे क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम शामिल है।

शिवालिकनगर क्षेत्र में ट्रंक सीवर लाइन के साथ पंपिंग स्टेशन और कालोनियों व घरों को सीवर सुविधा से जोड़ा जाना भी है।

इस संबंध में परियोजना प्रबंधक वाईके मिश्रा का कहना है कि इस मास्टर प्लान पर वित्तीय वर्ष 2015-16 से काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद हरिद्वार में गंगा मैली की शिकायत भी दूर हो जाएगी।

गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का समय आया

haridwar ganga calling narendra modi
बाबा रामदेव ने कहा कि गंगा के प्रति नरेंद्र मोदी की व्यथा जगजाहिर हो गई है।

वस्तुत: अब गंगा को राष्ट्रीय नदी नहीं अपितु राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का समय आ गया है। मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही गंगा रक्षा का अभियान भी गति पकड़ेगा।

रविवार को दूरभाष पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि चार वर्ष पहले उन्होंने देश की कई हस्तियों से मिलकर गंगा रक्षा अभियान की शुरूआत की थी। गंगा को केवल जल नहीं अपितु पवित्र जल समझना होगा।

पवित्रता की बात जब तक समझ नहीं आएगी तब तक रक्षा भी नहीं हो पाएगी। गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर उसे प्रदूषित करने वालों के खिलाफ दंड की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

गंगातटों की रक्षा के लिए अलग से बल गठित करना चाहिए। यह कार्य केवल मोदी कर सकते हैं। बाबा रामदेव ने कहा वे स्वयं सोमवार को नमन करने हरकी पैड़ी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed