फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Dharm Sansad Case: Waseem Rizvi aka Jitendra Narayan Tyagi Arrested, bail hearing today

Waseem Rizvi Arrested: दबाव में आकर पुलिस ने किया वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण को गिरफ्तार, आज जमानत पर सुनवाई

Fri, 14 Jan 2022 07:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jan 2022 07:05 PM IST
सार

हरिद्वार धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Haridwar Dharm Sansad Case: Waseem Rizvi aka Jitendra Narayan Tyagi Arrested, bail hearing today
शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भड़काऊ भाषण मामले में शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा था। हालांकि, भड़काऊ भाषण सात साल से कम सजा के अंदर आता है। ऐसे में वसीम रिजवी की गिरफ्तारी असंभव लग रही थी। लेकिन दो बार भड़काऊ भाषण होने के चलते पुलिस ने गुरुवार को वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को मुख्य अदालत में जमानत पर दोबारा सुनवाई होगी।

विज्ञापन


भड़काऊ भाषण देने पर सात साल से कम की सजा का प्रावधान
हरिद्वार प्रेस क्लब में 12 नवंबर को पुस्तक के विमोचन व उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक हुई धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने वसीम रिजवी को नोटिस तामील कराए थे। भड़काऊ भाषण देने पर सात साल से कम की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


ऐसे में वसीम रिजवी की गिरफ्तारी संभव नहीं थी। लेकिन वह बार-बार अपराध को दोहरा रहे थे। जिसके चलते पुलिस पर लगातार दबाव बन रहा था। दबाव के चलते पुलिस को वसीम रिजवी की गिरफ्तारी करनी पड़ी। दूसरी तरफ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद का कहन था कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी गिरफ्तारी देने ही आ रहे थे। जबकि पुलिस का दावा है कि वह हरिद्वार से जा रहे थे और नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Waseem Rizvi Arrested: भड़काऊ भाषण मामले में आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार

इस बीच गुरुवार शाम हरिद्वार पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को नारसन सीमा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें शहर कोतवाली हरिद्वार ले आई। यहां एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बंद कमरे में वसीम रिजवी से घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद वसीम रिजवी को मेडिकल के लिए भेजा गया। उनके साथ जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद भी मौजूद थे। भड़काऊ भाषण के मुकदमे में वह भी नामजद हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की है। डीआईजी करण सिंह नगन्याल का कहना है कि रिजवी बार-बार अपना भाषण दोहरा रहे हैं, जबकि नरसिंहानंद ऐसा नहीं कर रहे। इसलिए, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, वसीम रिजवी के अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान का कहना है कि आज मुख्य अदालत में जमानत पर दोबारा सुनवाई होगी।

विशेष बैरक में रहा वसीम रिजवी 
नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित हुई धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को जिला जेल में विशेष बैरक में रखा गया है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को जेल में शिफ्ट किए जाने से लेकर शुक्रवार की शाम चार बजे तक वसीम रिजवी का व्यवहार पूरी तरह से सामान्य रहा। उन्होंने भरपेट खाना  खाया। उन्होंने किसी बात को लेकर एतराज नहीं जताया। इसके साथ ही जेल के अधिकारियों से कोई विशेष मांग भी नहीं की। 

धरने पर बैठे यति नरसिंहानंद 

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। उनका कहना है कि त्यागी के रिहा नहीं होने तक वह अन्न-जल गृहण नहीं करेंगे।

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। वसीम रिजवी लगातार अभद्र भाषणों का प्रयोग कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया।
 - डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार

सात साल से कम सजा के मामले में 41 का नोटिस दिया जाता है। पुलिस ने न्यायालय को गिरफ्तारी के कुछ रीजन बताए हैं। जिसके चलते वसीम रिजवी की गिरफ्तारी हुई है। 
- उत्तम सिंह चौहान, अधिवक्ता, जिला न्यायालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed