फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Delhi highway jam during Farmers Mahapanchayat in roorkee

रुड़की: मांगों पर अड़े किसानों ने ढाई घंटे किया दिल्ली-हरिद्वार हाईवे जाम, भुगतान होने पर माने

Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Delhi highway jam during Farmers Mahapanchayat in roorkee
Kisan Mahapanchayat

किसानों की ओर से महापंचायत और ढाई घंटे हाईवे जाम करने के बाद आखिरकार दो शुगर मिलों ने उनका 46 करोड़ का बकाया भुगतान कर दिया। किसानों की महापंचायत में पहुंचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने किसान नेताओं को भुगतान के चेक सौंपे।

विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने हाईवे खोला। इस दौरान किसान नेता शासन और प्रशासन पर जमकर बरसे। इससे पूर्व गन्ना बकाया भुगतान की मांग के समर्थन में उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने बोट क्लब से एसडीएम चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और फिर करीब 500 ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा कर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, किसान बुधवार सुबह दस बजे से ही बोट क्लब पर एकत्र होने लगे। दोपहर दो बजे तक करीब पांच सौ से अधिक किसान अपने ट्रैक्टर लेकर बोट क्लब पहुंच गए। इस दौरान बोट क्लब पर जाम लग गया। दोपहर दो बजे उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान बोट क्लब से हाईवे की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की भीड़ सिविल लाइंस, प्रेम मंदिर चौक से से होते हुए करीब 2.45 बजे एसडीएम आवास के पास स्थित तिराहे पर पहुंची। इसके बाद किसान दरी डालकर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बैठ गए। सड़क पर किसानों के ट्रैक्टर खड़े होने के कारण छोटे वाहन संपर्क मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे, लेकिन बड़े वाहन जाम में फंस गए। 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के भुगतान करने के बाद माने

इस दौरान किसान नेता शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे। किसानों का आरोप था कि करीब एक महीने से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दे रहे हैं, लेकिन आज तक जिलाधिकारी ने एक बार भी किसानों के बीच आकर उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होता, किसानों का धरना हाईवे पर जारी रहेगा। करीब 3.30 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह चेक लेकर मौके पर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि डीएम दीपक रावत लगातार किसानों के धरने का संज्ञान ले रहे हैं। साथ ही उनके स्तर से भुगतान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि इकबालपुर शुगरमिल से जितनी भी चीनी बेची जाएगी, उसके पूरे पैसे से किसानों का भुगतान किया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इसकी खुद मॉनिटरिंग करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने किसान नेताओं को लिब्बरहेड़ी शुगरमिल की ओर से जारी किए गए 14 करोड़ के चेक किसानों को सौंपे। साथ ही कहा कि लक्सर शुगर मिल ने भी 32 करोड़ का भुगतान कर दिया है।

इस तरह दोनों शुगर मिलों ने अब 15 मार्च मार्च तक का बकाया भुगतान कर दिया है। वहीं, आंकड़ों पर नजर डाले तो अब भी किसानों का तीनों शुगर मिलों पर करीब 325 करोड़ का भुगतान बकाया है। प्रशासन की ओर से चेक सौंपने के बाद करीब 5.15 बजे सर्वसम्मति से किसानों ने हाईवे खोल दिया। इस दौरान दिल्ली से आए किसान नेता सरदार बीएम सिंह, उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, जिला अध्यक्ष महकार सिंह, जिला पंचायत सदस्य अदनान नवाज खान, किसान क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष कटार सिंह, भगत सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पवन त्यागी, गुलफान, भंवर सिंह, धर्मेंद्र, राजपाल सिंह, दीपक पुंडीर, मोहम्मद आजम और मोहम्मद रफी समेत करीब 6000 से अधिक किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed