फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Missing Youth murder slitting his throat with knife was Reported with three friends

Haridwar: दूसरे की प्रेमिका से थे संबंध, तीन दोस्तों ने युवक को पहले पिलाई शराब, फिर गला रेतकर मारा

Thu, 16 Jan 2025 04:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

रविवार की शाम तीन दोस्तों के साथ बाइक पर कहीं निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। खोजबीन में उसका शव सड़क के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Missing Youth murder slitting his throat with knife was Reported with three friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही तीन दोस्तों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक से एक दोस्त की प्रेमिका के संबंध हो गए थे। इसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या का ताना-बाना बुन दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शव को बरामद कर हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बिजेंद्र पाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता रामनगर काॅलोनी रावली महदूद ने 15 जनवरी को शिकायत दी। बताया कि उसका पुत्र विनीत (24) 12 जनवरी की शाम को मार्केट सब्जी लेने गया था। रास्ते में से उसके तीन दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। गुमुशदगी दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम को खोजबीन में लगाया गया। सीसीटीवी खंगालने पर विनीत अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जाते हुए दिखा। मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद उसके दोस्त अंकुश निवासी बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने आईपी दो को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


Haridwar: नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी ने बताया कि सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बताया कि विनीत की उन्होंने हत्या की है। कबूल किया कि उसने प्रेमिका से बातचीत करने के लिए विनीत का मोबाइल फोन लिया था। इसके बाद से विनीत ने प्रेमिका से बातचीत शुरू कर दी। उसके संबंध विनीत से हो गए और उससे ब्रेकअप हो गया। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 15 जनवरी की शाम अपने दोस्त सचिन निवासी सुभाष एनक्लेव और जॉनी उर्फ अनंत निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी आईपी दो के साथ विनीत को शराब पिलाने के बहाने डैंसो चौक से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह ले गए। शराब पीने के बाद चाकू से विनीत का गला रेतकर हत्या कर दी। सिम तोड़कर मोबाइल फोन को नहर में फेंक दिया था।

आरोपियों को ले जाकर बरामद किया शव
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उनकी निशानदेही पर बुधवार देर रात शव को बरामद किया गया। हत्या में इस्तेमाल बाइक, चाकू, मृतक के मोबाइल की बैटरी का टूटा टुकड़ा, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खाने के सामान के खाली पैकेट, खाली शराब की बोतल और मृतक की चप्पल आदि बरामद कर ली गई है।

कंपनियों में काम करते हैं सभी आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी और मृतक अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। चारों एक ही बिरादरी से हैं और आपास में दूर के रिश्तेदार भी लगते हैं। सभी का हर रोज एक-दूसरे से मिलना-झुलना भी होता था। वहीं, प्रेमिका के बयान दर्ज किए जाएंगे।

ऑनलाइन भुगतान कर खरीदी शराब
पुलिस की पड़ताल में ये बात भी सामने आई कि आरोपी अंकुश के फोन से करीब आठ सौ रुपये गूगल पे करने के बाद ठेके से शराब की बोतल खरीदी गई। इसके बाद योजना के अनुसार ही सभी सामान, चाकू लेकर पहुंचे। पहले शराब पी और फिर नशा चढ़ने पर चाकू से गला काट दिया। मौके पर ही काफी खून पड़ा मिला। पास में ही चाकू, शराब की बोतल व अन्य सामान पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed