फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Chain snatched from a woman near Shankar Ashram Tiraha

Haridwar Crime: सुबह टहल रही व्यापारी की पत्नी से बाइक सवार ने चेन लूटी, पीछा करने पर झोंक दिया फायर

Tue, 03 Sep 2024 10:48 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2024 10:48 AM IST
सार

महिला जा रही थी कि अचानक बाइक से बदमाश आए और चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान फायरिंग की भी सूचना है।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Chain snatched from a woman near Shankar Ashram Tiraha
महिला की चेन छीनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सुबह टहलने निकली एक व्यापारी की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। पास में मौजूद एक दुकानदार ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। आरोपी ने दुकानदार पर फायर झोंक दिया। करोड़ों की डकैती की घटना के बाद अब लूट और फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने लुटेरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना मंगलवार की सुबह करीब सात बजे की है। कारोबारी अमित गुप्ता निवासी गली नंबर तीन आर्यनगर ज्वालापुर की पत्नी दीपिका सुबह करीब पौने सात बजे घर से टहलने के लिए निकलीं। अवधूत मंडल आश्रम के पास पहुंचते ही बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। शोर मचाने पर यहां से गुजर रहे व्यापारी मुकेश सैनी ने बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


Haridwar News: घर पर पथराव कर हवाई फायरिंग करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश सैनी ने बताया कि बदमाश ने उनके ऊपर फायर झोंका। सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ नताशा सिंह, ज्वालापुर एसएसआई राजेश बिष्ट, रेल चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला और व्यापारी से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed