Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar CMO takes action services of doctor who refused to perform delivery in hospital terminated

Haridwar: सीएमओ ने की कार्रवाई; अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार करने वाली डॉक्टर की सेवाएं समाप्त

Wed, 01 Oct 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Oct 2025 08:49 PM IST
सार

एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सलोनी पंथी ने डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया जिसके कारण गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही।

विज्ञापन
Haridwar CMO takes action services of doctor who refused to perform delivery in hospital terminated
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

हरिद्वार जिला महिला अस्पताल में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला डॉक्टर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने प्रमुख अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

विज्ञापन


यह मामला सोमवार रात का है जब ब्रह्मपुरी से एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सलोनी पंथी ने डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया जिसके कारण गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही। आरोप है कि डॉक्टर ने साथ आई आशा कार्यकर्ता के साथ भी अभद्रता की। बाद में आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला ने बेड पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


Haridwar: महिला अस्पताल में दर्द से कराहती रही गर्भवती, डॉक्टर ने देखा तक नहीं, आशा कार्यकर्ता ने कराई डिलीवरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने 24 घंटे के भीतर प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच में महिला डॉक्टर दोषी पाई गईं जिसके बाद सीएमओ ने अनुबंध पर तैनात डॉ. सलोनी पंथी की सेवाएं खत्म कर दीं। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed