फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Actress Kangana Ranaut told about Lok Sabha elections

Haridwar: लोकसभा चुनाव को लेकर बोलीं एक्ट्रेस कंगना रनौत, देश अच्छे हाथों में है तो हम चिंता क्यों करें

Sun, 30 Apr 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

Actress Kangana Ranaut In Haridwar News: लोकसभा चुनाव के सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि 2024 को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है, लेकिन 2024 में भी वही होगा, जो 2019 में हुआ था।

विज्ञापन
Haridwar News Actress Kangana Ranaut told about  Lok Sabha elections
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत धर्मनगरी पहुंची। उन्होंने हरिद्वार के प्राचीन श्री दक्षिण काली मंदिर में मां काली के दर्शनों किए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उन्हें दक्षिण काली मंदिर घाट पर गंगा की आरती कराई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... गंगा आरती में लीन दिखीं हरिद्वार पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने देश की खुशहाली की कामना की। वह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए देहरादून से जाएंगी। मीडिया के 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2024 को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है, लेकिन 2024 में भी वही होगा, जो 2019 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी दिल के रिश्ते होते हैं

एक सवाल का जवाब में कहा कि शादी दिल के रिश्ते होते हैं। यह भी सभी जानते हैं। जब लोगों के दिल मिल जाते हैं, तो हम क्या बोल सकते हैं। अभिनेता सलमान को धमकी मिलने पर कहा कि उनकी सुरक्षा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं, मुझे भी धमकी मिली थी, फिर सुरक्षा मिली।

कहा कि देश अच्छे हाथों में तो हम चिंता क्यों करें। हमारे चिंता करने लायक कोई बात नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार के कार्याें से गंगा को लेकर लोगों में जागरूकता आ रही है। प्रधानमंत्री मानवता के साथ धर्म के लिए भी कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड में अवसर मिलने पर शूटिंग करेंगी। वह केदारनाथ में पीएम नरेंद्र की ध्यान लगाने वाली गुफा समेत सभी प्रमुख स्थानों के दर्शन करेंगी। इस मौके पर खानपुर विधायक उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed