गंगा आरती में लीन दिखीं हरिद्वार पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की चर्चित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचीं। कंगना ने सिद्ध पीठ प्राचीन मां दक्षिण काली मंदिर में मां काली के दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उन्हें दक्षिण काली मंदिर घाट पर गंगा की आरती कराई। इस दौरान बालीवुड अभिनेत्री ने देश की खुशहाली की कामना की। हरिद्वार से देर रात देहरादून के निकल गईं। सोमवार को कंगना रनौत बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाएंगी। कंगना विस्तारा एयर लाइंस की फ्लाइट से शाम करीब छह बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची थीं। एयरपोर्ट से कंगना खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ हरिद्वार को रवाना हुई थीं। .