Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SIR voter list election commission says voters can fill form 6 without fear of legal action if names deleted

उत्तराखंड: एसआईआर में कट गया नाम तो न घबराएं, फॉर्म-6 भरकर दोबारा बनवा सकते हैं वोटर कार्ड, नहीं होगी कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2026 08:28 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 08:28 AM IST
सार

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बीच पुराने मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने स्थिति साफ कर दी है। ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं मिलने पर दोबारा आवेदन करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए फॉर्म-6 और उसके घोषणा पत्र को लेकर जारी असमंजस भी दूर कर दिया है।

विज्ञापन
SIR voter list election commission says voters can fill form 6 without fear of legal action if names deleted
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से कट गए हैं या शामिल नहीं हो पाए हैं, वे बिना किसी डर के नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 और उसका घोषणा पत्र भर सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए पुराने मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने में घबराने की जरूरत नहीं है। उन पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। आयोग ने अपने इस रुख के समर्थन में दिल्ली हाईकोर्ट के 14 अक्तूबर के फैसले का हवाला भी दिया है, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि पूर्व में मतदाता रहने के बावजूद ड्राफ्ट सूची से नाम कटने पर फॉर्म-6 भरने को गलत घोषणा नहीं माना जा सकता और ऐसे आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए।

विज्ञापन

यह था मतदाताओं का डर

आयोग के संज्ञान में आया था कि एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट सूची से कई पुराने मतदाताओं के नाम गायब हैं, लेकिन वे फॉर्म-6 भरने में हिचकिचा रहे थे। दरअसल, फॉर्म-6 में यह घोषणा करनी होती है कि आवेदक का नाम पहली बार मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। पुराने मतदाताओं को डर था कि पहले भी वोटर रहने के कारण इसे गलत घोषणा माना जाएगा और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के तहत उन पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगी पांच अंकों की छूट, 28 प्रतिशत अंक लाने पर होंगे पास

आयोग ने दूर किया भ्रम

अब आयोग ने स्थिति साफ कर दी है कि ड्राफ्ट रोल में नाम न होने पर अंतिम सूची में नाम जुड़वाने के लिए व्यक्ति को नए सिरे से फॉर्म-6 भरना होता है, भले ही वह पहले मतदाता रहा हो। केवल पूर्व में पंजीकृत होने के आधार पर इसे गलत घोषणा नहीं माना जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस आधार पर किसी मतदाता पर कार्रवाई न की जाए। हालांकि, यह शर्त लागू रहेगी कि आवेदक का नाम किसी अन्य लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की सूची में पहले से दर्ज न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed