{"_id":"64b37e330f853e22dd0c3c55","slug":"harela-festival-begins-today-in-uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-read-more-update-in-hindi-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Harela Festival: प्रदेश में आज से हरेला पर्व का आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Harela Festival: प्रदेश में आज से हरेला पर्व का आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण
Sun, 16 Jul 2023 11:42 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:42 AM IST
सार
Harela Festival In Uttarakhand: पहले दिन 500 पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग ने इस बार कैंपा योजना के तहत प्रदेश में करी ब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में हरेला पर्व का औपचारिक शुभारंभ आज रविवार 16 जून से हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपनी पत्नी के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट भी पौधरोपण किया। उत्तराखंड वन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन 500 पौधे रोपे गए। वन विभाग ने इस बार कैंपा योजना के तहत प्रदेश में करी ब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बाढ़ का कहर: लक्सर और खानपुर में अब तक तीन की मौत, हेलिकॉप्टर से भेजी गई सामग्री, बचाव के लिए 16 टीमें तैनात
इस दौरान वन विभाग के प्रत्येक सेक्शन (वन बीट) में तीन से पांच हेक्टेयर वन भूमि पर एक-एक हरेला वन विकसित किया जाएगा। इसके अलावा आजादी के 75वें वर्ष में 15 सौ गांवों में 75-75 पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में दो से ढाई हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
ं