{"_id":"64afea93ff8d015d5b0ee43e","slug":"harela-festival-2023-public-holiday-on-july-17-in-uttarakhand-banks-will-also-remain-closed-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harela Festival 2023: उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harela Festival 2023: उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद
Thu, 13 Jul 2023 05:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:56 PM IST
सार
प्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
हरेला पर्व
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की थी।
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall: 14 और 15 जुलाई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी
विज्ञापन
सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिससे संशोधन करते हुए हरेला पर्व के लिए 17 जुलाई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन