Uttarakhand Rainfall: 14 और 15 जुलाई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी
अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं, 16 को रविवार का अवकाश है।
Flood in Roorkee: एक्शन में सीएम धामी, ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, तस्वीरें
अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।