फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela Festival 2023: CM Dhami announced authority will be formed to save water bodies

Harela Festival 2023: सीएम धामी ने की घोषणा, जलस्रोतों को बचाने के लिए प्राधिकरण का होगा गठन

Mon, 17 Jul 2023 12:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

Harela Festival 2023 News: इस बार हरेला की थीम भी ‘जल संरक्षण एवं जलधाराओं के पुनर्जीवन’ रखी गई है, ताकि पौधरोपण के साथ जलस्रोतों को भी बचाया जा सके।

विज्ञापन
Harela Festival 2023: CM Dhami announced authority will be formed to save water bodies
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में सूखते जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में सरकार शीघ्र ही एक प्राधिकरण का गठन करेगी। इसका प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। हरेला पर्व की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


वन विभाग की आर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शांति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव का पर्व और ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है। उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। हरेला एक ऐसा ही पर्व है, जो हमारी प्रकृति से निकटता को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: मालन नदी पर टूटे पुल की होगी विजिलेंस जांच, सीएम धामी से मिलीं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सर्कुलर इकोनॉमी पर काफी जोर दिया है क्योंकि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सर्कुलर इकोनॉमी की बड़ी भूमिका है। जब ट्रीटेड जल को फिर से उपयोग किया जाता है, ताजा जल को संरक्षित किया जाता है तो उससे पूरे ईको सिस्टम को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की गैर हिम नदियों का ग्रीष्मकालीन प्रवाह बहुत कम रह गया है, जिसका प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों और वनपंचायतों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में करीब 500 पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक, वन संरक्षक यमुना वृत्त डॉ. विनय भार्गव, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस हरेला रोपे जाएंगे आठ लाख पौधे : वन मंत्री

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष प्रदेश में आठ लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने पौध रोपण के साथ ही उनके संरक्षण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस सेक्टर में वृक्षों का सक्सेस रेट सबसे अधिक होगा, उस सेक्टर के वन दरोगा को सम्मानित किया जाएगा।

15 अगस्त पर 1750 गांवों में 75-75 पौधे रोपेंगे

प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने कहा कि 15 अगस्त को 1750 गांवों में 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि पर्यावरण के संरक्षण में सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर सेल्फी विद प्लांट पोस्ट करें, जिससे हम अपनी भावी पीढ़ी को बता सकें कि हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed