फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance investigation of broken bridge on Malan river Ritu Khanduri met CM Dhami Kotdwar uttarakhand news

Uttarakhand: मालन नदी पर टूटे पुल की होगी विजिलेंस जांच, सीएम धामी से मिलीं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण

Sun, 16 Jul 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Jul 2023 02:42 PM IST
सार

विधायक ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मालन नदी पर वर्ष 2010 में लोनिवि की ओर से करीब 1250 लाख की धनराशि से तैयार पुल मात्र 13 वर्षों में ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन
Vigilance investigation of broken bridge on Malan river Ritu Khanduri met CM Dhami Kotdwar uttarakhand news
सीएम से मिलीं विधायक रितु खंडूडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार में मालन नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने की सरकार विजिलेंस जांच कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार विधायक व विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण काे इसके लिए आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कुंभी चौड़ स्थित बंद पड़े झूला पुल को ध्वस्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्ग मावकोट-कण्वाश्रम के चौड़ीकरण और सुगम बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी पर बने पुल के ढह जाने के संबंध में स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मालन नदी पर वर्ष 2010 में लोनिवि की ओर से करीब 1250 लाख की धनराशि से तैयार पुल मात्र 13 वर्षों में ध्वस्त हो गया। इसके कारण 38 वर्षीय हल्दुखाला कोटद्वार निवासी प्रसन्न मोहन डबराल की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। यह अत्यंत ही दुखद और निराशाजनक है।

विज्ञापन

हजारों परिवारों का कोटद्वार से संपर्क टूटा

खंडूड़ी ने कहा कि मालन पुल कोटद्वार और भाबर को आपस में जोड़ता था। पुल के टूटने से सिगडी झण्डीचौड़ कालालघाटी एवं कण्वाश्रम में रह रहे हजारों परिवारों का कोटद्वार से संपर्क टूट गया है। औद्योगिक क्षेत्र को भी भारी हानि उठानी पड़ सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के हजारों निवासियों सहित औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सतर्कता विभाग से खनन अवधि में संबंधित विभागों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने खंडूड़ी की सभी मांगों को मानते हुए पुल गिरने की जांच विजिलेंस से कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘शीर्ष अधिकारियों को अवैध खनन के बारे में बार-बार बताया’

खंडूडी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी ओर से समय-समय पर स्थानीय अधिकारियों से लेकर शीर्षस्थ अधिकारियों को दूरभाष, बैठक में व्यक्तिगत रूप से और पत्राचार के माध्यम से बार-बार अवैध खनन को लेकर अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मालन सुखरा और खा नदियों में अनियंत्रित खनन किया गया, जिसके कारण इन नदियों पर बने पुलों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न होना स्वाभाविक है। इसके परिणाम स्वरूप मालन नदी पर बना पुल मात्र 13 वर्षो में ध्वस्त हो गया।

ये भी पढ़ें...भाग्यश्री को भाया दून:  अभिनेत्री बोली- यहां के मौसम से हो गया है मुझे प्यार, पहाड़ की इस खास चीज को तलाशा

ध्वस्त होगा बंद पड़ा झूला पुल

खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार के कलालघाटी-मवाकोट मार्ग के मध्य मालन नदी पर 300 मीटर स्पॉन डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण कराए जाने के बात कही। साथ ही कुंभी चौड़ स्थित बंद पड़े झूला पुल को भी ध्वस्त करने को कहा। इस पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed