{"_id":"8ef0becbf632c369261e090cb9d264a7","slug":"happy-teddy-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट की मिठास के बाद रिझाएगा टैडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट की मिठास के बाद रिझाएगा टैडी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Feb 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन वीक में टैडी डे भले ही सोमवार को हो, मगर चॉकलेट डे पर ही युवाओं ने टैडी विद चॉकलेट गिफ्ट किए।
विज्ञापन
7 फुट ऊंचे टैडी
यह खास टैडी न सिर्फ म्यूजिकल है, बल्कि आई लव यू भी बोलता है। इसके अलावा गिफ्ट शॉप्स पर सिटिंग टैडी के अलावा स्टैंडिंग टैडी में करीब 7 फुट ऊंचे टैडी भी उपलब्ध हैं। पूरे सप्ताह के हर दिन को खास बनाने के लिए बाजार भी गुलजार हैं।
पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'
विज्ञापन
रविवार को चॉकलेट डे पर डिजाइनर चॉकलेट की खूब खरीदारी हुई। हार्टशेप बॉक्सेज, चॉकलेट विद पर्स, चॉकलेट विद बैग के अलावा रोज विद चॉकलेट ने खूब रिझाया। मगर खास आकर्षण बना चॉकलेट विद टैडी।
विज्ञापन
पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'
टैडी डे पर बाजार में दो सौ रुपए से लेकर पंद्रह हजार तक के स्टैंडिंग और सिटिंग टैडी उपलब्ध हैं। जंबो टैडी को भी लोग पसंद कर रहे हैं। आर्चीज गैलरी के अक्षय चावला ने बताया कि 6-7 फीट ऊंचाई वाले टैडी की कीमत पंद्रह हजार हैं।
इन्हें भी लोग खरीद रहे हैं। सबसे अधिक बिक्री तीन हजार कीमत वाले टैडी की है।
बेटा अक्षित ही मेरा टैडी: रवींद्र
क्लेमनटाउन के रवींद्र रावत की शादी अलका से घरवालों की पसंद से हुई। शादी के बाद रवींद्र भी अलका को पसंद करने लगे। हालांकि वह मानते हैं कि दोनों के बीच प्यार उनके बेटे अक्षित की वजह से ही बढ़ा।
पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'
रवींद्र कहते हैं, ‘जब भी मैं घर आता तो अलका कहतीं, तुम्हारा टैडी तुम्हें याद कर रहा था...। तो मैं भी उससे पूछता, क्यों मेरे टैडी। इस तरह बेटे को घर का नाम टैडी मिल गया और साथ हंसने का एक वाकया भी।
पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात
मेरे टैडी ने ही हमें हंसने का बहाना दिया। और हमारे प्यार को बढ़ाया। अब अक्षित दो साल का हो चुका है।’