फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hands found against plastic, traders came with corporation

प्लास्टिक के विरोध में मिले हाथ, व्यापारी आए निगम के साथ

Wed, 28 Aug 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hands found against plastic, traders came with corporation
नगर निगम में पॉलीथीन, कैरीबैग, प्लास्टिक में बने सामान पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में सुझाव हेतु ?
नगर निगम प्रशासन के प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की पहल के समर्थन में सैकड़ों हाथ मिले, व्यापारियों ने निगम के साथ आते हुए प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने के अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम का प्लास्टिक के खिलाफ मेगा अभियान शुरू हुआ। जिसके तहत नगर निगम सभागार में मेयर सुनील उनियाल गामा ने शहर के व्यापारियों, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए। साथ ही उनसे प्लास्टिक पूरी तरह से बंद करने की अपील की। मेयर गामा ने व्यापारियों से कहा कि प्लास्टिक को खत्म करना है। बगैर व्यापारियों के सहयोग के ये संभव नहीं है। जिस पर व्यापारियों ने भी कहा कि पहल शानदार है, हम पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अभियान गांधी जयंती (दो अक्तूबर) तक चलेगा। प्लास्टिक बैग जमीन, हवा और पानी सभी को दूषित करते हैं। जिससे जमीन की उर्वरता नष्ट हो रही है। पानी जहरीला बन रहा है। इसे जलाने से हवा भी प्रदूषित और जहरीली होती है। प्लास्टिक के बैग खत्म होने में करीब 1000 साल का वक्त लगता है। प्लास्टिक बैग खाने से जानवरों भी मर जाते हैं। इस दौरान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली प्लास्टिक के सामान का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले - लगातार चले अभियान
व्यापारियों ने कहा कि प्लास्टिक पर पूरी तरह से नियंत्रण तभी लगेगा जब निगम लगातार अभियान जारी रखेगा। मौजूदा समय में निगम महीने में दो-चार बार अभियान चलाता है। अभियान लगातार चलने से प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म हो सकेगा।
इन संगठनों ने लिया हिस्सा
राम मार्केट शॉपकीपर एसोसिएशन, दर्शनी गेट, बाबूगंज, पीपल मंडी व्यापार मंडल, क्लेमेंटटाउन-टर्नर रोड व्यापार मंडल, मोहब्बेवाला व्यापार मंडल, राजेंद्र नगर व्यापार संघ, सैय्यद मोहल्ला संघ, सेनेटरी मर्चेंट एसोसिएशन, सर्राफा मंडल, वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, दून वैली कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन, दून इलेक्ट्रिकल्स कॉन्ट्रैक्ट्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन, जाखन व्यापार मंडल, आईएसबीटी शॉपकीपर समिति, कांवली रोड व्यापार संघ एसोसिएशन, व्यापार संघ डाकरा, किशन नगर कौलागढ़ रोड शॉपकीपर समिति, धामावाला मोहल्ला व्यापार मंडल, हनुमान चौक व्यापार संघ आदि।
प्लास्टिक की फैक्ट्रियां बंद होनी चाहिए, लाइसेंस कैंसिल किए जाने चाहिए। जनता को जोड़कर अभियान चलाने से प्लास्टिक का उपयोग बंद होगा। - एसपी मेहता, अध्यक्ष राजेंद्र नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी
हमें पुरानी परंपरा की ओर बढ़ना होगा। प्लास्टिक पर बैन के लिए नगर निगम और सरकार को कड़े कानून बनाने होंगे। - विपिन नागलिया, अध्यक्ष विरमानी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन
प्लास्टिक को बैन करना बेहद जरूरी है। शुरुआत में दुकानदारों को परेशानी होगी, लेकिन व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट आएगी। - सुनील मेसोन, अध्यक्ष, सर्राफा मंडल, दून
हम सोसाइटी में कपड़े के बैग बनाकर बांटेंगे। निगम की मुहिम शानदार है, लोगों को भी इसमें अपना योगदान देना चाहिए। - डॉ. महेश भंडारी, अध्यक्ष डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी
निगम को हाउस टैक्स जमा करने वालों को कपड़े या जूट के बैग देने चाहिए, इससे भी लोगों को जागरुकता आएगी। - रमेश चावला, अध्यक्ष मोती बाजार शॉपकीपर्स समिति
पर्यावरण पहले है, इसे लेकर अगर प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना है तो हमारा एसोसिएशन साथ है। हम ग्राहकों को भी जागरुक करेंगे। - गजेंद्र, अध्यक्ष, होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन
अपने साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्लास्टिक से बचने की जरूरत है। हम सभी को मिलकर पहल करनी होगी। इसके विकल्प अपनाने होंगे। हमें दून की पहचान लौटानी है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है। - सुनील उनियाल गामा, मेयर

नगर निगम प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए डंडे के बल पर नहीं बल्कि लोगों को समझाकर पहल करेगा, ताकि इसकी स्वीकार्यता बनी रहे। - विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

नगर निगम में पॉलीथीन, कैरीबैग, प्लास्टिक में बने सामान पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में सुझाव हेतु ?

नगर निगम में पॉलीथीन, कैरीबैग, प्लास्टिक में बने सामान पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में सुझाव हेतु ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed