{"_id":"5974b28c4f1c1b243b8b4654","slug":"handicapped-man-pension-block-due-to-not-having-adhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड न बनने से दिव्यांग की पेंशन बंद, खाने-पीने के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड न बनने से दिव्यांग की पेंशन बंद, खाने-पीने के लाले
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बुजुर्ग तोताराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिबदरी तहसील के खेती गांव निवासी दिव्यांग बुजुर्ग तोताराम की पेंशन आधार कार्ड न होने के चलते बंद हो गई। बुजुर्ग का कोई परिजन भी नहीं है। ऐसे में बिना पेंशन के बुजुर्ग के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
खेती गांव के ब्रह्मानंद खंडूड़ी ने बताया कि गांव के तोताराम (77) चल नहीं पाते। सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग की ओर से तोताराम को पेंशन दी जाती थी, लेकिन बैंक खातों और समाज कल्याण में आधार कार्ड की अनिवार्यता से जनवरी 2017 से बुजुर्ग तोताराम को पेंशन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
ब्रह्मानंद ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत में शिविर लगे, लेकिन तोताराम का घर दो किमी की खड़ी चढ़ाई पर है ऐसे में गांव तक न तो आधार कार्ड बनाने वाली टीम पहुंची और न ही तोताराम शिविर तक पहुंच पाए। आधार कार्ड न होने से तोताराम की पेंशन बंद हो गई।
विज्ञापन
अब तोताराम के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। गैरसैंण की एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि छूटे हुए जिन लोगों के प्रार्थना पत्र आ रहे हैं उनके आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की जा रही है। तोताराम का प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।