फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरापड़ाव हत्याकांड : दिन दहला देने वाले मामले में पुलिस के हाथ नहीं लगी सफलता, ये टेस्ट होगा दोबारा

Thu, 16 May 2019 08:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 May 2019 08:17 AM IST
haldwani brutal murder and loot case police not get any clue from polygraph test
फाइल फोटो

हल्द्वानी के गोरापड़ाव हत्याकांड में पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस को खास सफलता हाथ नहीं लगी है। कातिलों का नाम स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के बयानों के आधार पर कुछ और संदिग्ध लोगों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

haldwani brutal murder and loot case police not get any clue from polygraph test

पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस मामले में फिर पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। गोरापड़ाव क्षेत्र में 26 अगस्त 2018 की रात महिला के घर में घुसकर डकैतों ने हमला बोल दिया था। महिला का कत्ल करने के साथ डकैतों ने बेटी को अधमरा कर दिया था।

haldwani brutal murder and loot case police not get any clue from polygraph test

घर में बंधे कुत्ते को भी मार डाला। घर से लाइसेंसी बंदूक और स्कूटी लेकर बदमाश चले गए। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 30 अगस्त को महिला के घर लूटी गई स्कूटी रामपुर रोड से बरामद किया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

विज्ञापन
haldwani brutal murder and loot case police not get any clue from polygraph test

हाईकोर्ट के निर्देश पर इस मामले में डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। मुकदमे के विवेचक एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने इस मामले में चार संदिग्ध लोगों का रुद्रपुर में सीबीआई की टीम से पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। सीबीआई ने टेस्ट की रिपोर्ट जिला पुलिस को भेज दी है।

haldwani brutal murder and loot case police not get any clue from polygraph test
पॉलीग्राफ टेस्ट प्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्ट में संदिग्धों के बयान के साथ विश्लेषण भी दर्ज है। रिपोर्ट में कुछ संदिग्धों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। इसी आधार पर पुलिस ने बरेली और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस फिर कुछ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed