फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hail storm and rain warning during next 48 hours in all over uttarakhand 

अगले 48 घंटे संभलकर रहें, मौसम विभाग ने जारी की नौ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Hail storm and rain warning during next 48 hours in all over uttarakhand 
ओलावृष्टि

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी जिलों में ओले गिरने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन



मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सुबह से प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में एक से दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। 

कोटद्वार में भारी बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त

Hail storm and rain warning during next 48 hours in all over uttarakhand 
House collapse

बृहस्पतिवार देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर रहीं। भारी बारिश से कुंभीचौड़ में दो आवासीय भवनों की दीवारें ढह गईं। मकान के टूटने की आशंका के चलते यहां रह रहे लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागे, जिससे उनकी जान बच गई। बलभद्रपुर गांव में चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश से क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग पूरी राहत सहमे रहे। पनियाली गदेरे के किनारे बसे लोग घर छोड़कर भाग गए। 

बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश देर रात तक जारी रही। क्षेत्र में 50 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। भारी बारिश के चलते क्षेत्र की खोह, पनियाली, सुखरो, मालन व तेलीस्रोत आदि नदियां उफान पर रहीं, जिससे नदी के तटों पर बसे परिवार सहमे रहे। बारिश से कुंभीचौड़ निवासी सोहन सिंह पुत्र पंचम सिंह और उसके भाई मोहन सिंह के मकानों की दीवारें ढह गईं। सोहन सिंह ने बताया कि उनका बेटा संजय कमरे में सोया हुआ था।

Hail storm and rain warning during next 48 hours in all over uttarakhand 
rain

रात को दस बजे वह लघु शंका के लिए कमरे से बाहर आ ही रहा था कि अचानक कमरे की दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई। मलबे में पंखा, आलमारी, बेड, बक्सा समेत सारा सामान नष्ट हो गया। मोहन सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी देवेश्वरी के साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी उनके पुश्तैनी मकान की दीवार ढह गई। बारिश से सनेह पट्टी की सड़कों की हालत भी खराब हो गई है। कुंभीचौड़ में जामुन स्रोत से लगी सड़क का पुश्ता ढहने से मार्ग बाधित हो गया है।

ग्रामीण सुशीला देवी, अनीता देवी व आशा देवी ने बताया कि पुश्ते का आधा हिस्सा 25 अगस्त को आई आपदा में ढह गया था। उन्होंने सिंचाई विभाग से तटबंध बनाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुश्ते का बचा हिस्सा भी जामुनस्रोत में आई बाढ़ में बह गया। रतनपुर सनेह मार्ग पर लालपानी में जामुनस्रोत की बाढ़ से सड़क का एक हिस्सा बह गया। सनेह तल्ली में रपट्टा बह जाने से आवागमन की समस्या बनी हुई है। बलभद्रपुर गांव में बाढ़ के पानी से धर्मेंद्र जदली की चाहरदीवारी ढह गई। रात की बारिश से तेलीस्रोत, ग्वालगढ़ और पनियाली समेत सभी नदियां उफान पर रही।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed