{"_id":"64fa2f4d8d8fb5fee30f5b48","slug":"had-to-search-the-number-through-google-lost-eight-and-a-half-lakhs-dehradun-news-c-5-drn1005-239848-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: गूगल से खोजा कस्टमर केयर का नंबर, खाते से कट गए साढ़े आठ लाख, पढ़ें और हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: गूगल से खोजा कस्टमर केयर का नंबर, खाते से कट गए साढ़े आठ लाख, पढ़ें और हो जाएं सावधान
Fri, 08 Sep 2023 11:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:43 AM IST
सार
चुक्खूवाला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने एक शॉपिग एप से सामान आर्डर किया था। इसके एवज में अपने खाते से 1641 रुपये गूगल पे किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक व्यक्ति को गूगल से नंबर खोजना भारी पड़ गया। शॉपिंग एप पर आर्डर निरस्त होने पर रकम वापसी के लिए कस्टमर केयर का नंबर खोजा था, जो साइबर ठगों का निकला। ठंगों के झांसे में आकर व्यक्ति ने साढ़े आठ लाख रुपये गंवा दिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि चुक्खूवाला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने एक शॉपिग एप से सामान आर्डर किया था। इसके एवज में अपने खाते से 1641 रुपये गूगल पे किया था। किन्हीं कारणों से ऑर्डर निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
Smuggling: नेपाल के रास्ते चीन भेजने की फिराक में थे बाघ की खाल और हड्डियां, दिल्ली तक फैला था नेटवर्क
विज्ञापन
पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित ने शॉपिंग एप के कस्टरमर केयर का गूगल से नंबर खोजा और फोनकर पैसे वापस मांगे। आरोपी ने फोन पे अपलोड करने को कहा। इसके बाद भी जब पैसे नहीं आए तो आरोपी ने गूगल पे पर रकम वाले स्थान पर फोन नंबर के चार अंक लिखने को कहा।
पीड़ित के मुताबिक जैसे ही उसने मोबाइल के चार नंबर दर्ज किए खाते से करीब साढ़े आठ लाख रुपये निकल गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।