फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smugglers Trying to send tiger skin and bones to China via Nepal network extended till Uttarakhand To Delhi

Smuggling: नेपाल के रास्ते चीन भेजने की फिराक में थे बाघ की खाल और हड्डियां, दिल्ली तक फैला था नेटवर्क

Thu, 07 Sep 2023 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के साथ मिलकर तीन शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Smugglers Trying to send tiger skin and bones to China via Nepal network extended till Uttarakhand To Delhi
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बाजपुर में बाघ की दो खाल और हड्डियों के साथ पकड़े गए तीन तस्करों का संबंध जुलाई में पकड़े गए सात तस्करों से है। एसटीएफ के अनुसार तस्कर खालों और हड्डियों को नेपाल के रास्ते चीन भेजने की फिराक में थे। वन्य जीव तस्करों का नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ है। एसटीएफ तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन


एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के साथ मिलकर तीन शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बाघ की दो खाल और करीब 35 किलो हड्डियां बरामद की हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शमशेर, कुलविंदर और जोगा सिंह निवासी शिव कॉलोनी सर्वर खेड़ा ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि तस्कर खाल और हड्डियों को काशीपुर से लाए थे और बेचने के लिए रुद्रपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


Rudrapur: बाघ की दो खालों और हड्डियों के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ महीने में दूसरी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तीनों कुख्यात वन्यजीव तस्कर हैं और काफी समय से उत्तराखंड व सीमावर्ती उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। जुलाई में बाघ की खाल के साथ जिन सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, तीनों उसी गैंग से जुड़े हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि तस्कर नेपाल के रास्ते खाल और हड्डियों को चीन भेजने के फिराक में थे।
कहा कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने बाघों को कहां, कैसे और कब मारा, कहां से लाए और किसको देने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed