फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gurukul kangri university name will not change 

अब गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के साथ नहीं जुड़ेगा विद्यापीठ, 116 साल बाद बदला गया था नाम

Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Gurukul kangri university name will not change 
gurukul kangri

1902 में स्थापित गुरुकुल कांगड़ी विवि के साथ अब विद्यापीठ शब्द नहीं जोड़ा जाएगा। इस संबंध में गुरुकुल कांगड़ी विवि प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से कुछ शर्तों के साथ स्वीकृति दे दी गई है।

विज्ञापन


एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को डीम्ड विवि के नामों से विवि शब्द हटाने के लिए आदेशित किया था।
विज्ञापन


इस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर गुरुकुल कांगड़ी विद्यापीठ कर दिया था। इसको लेकर गुरुकुल कांगड़ी विवि प्रशासन और गुरुकुल की प्रबंधकीय आर्य प्रतिनिधि सभाओं ने अपनी आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विवि प्रशासन ने एक प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकर को भेजा था। इस पर सरकार ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के साथ विद्यापीठ शब्द न जोड़े जाने पर कुछ शर्तों के साथ अपनी स्वीकृति दे दी है। गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विवि के नाम के साथ अब विद्यापीठ शब्द नहीं जोड़ा जाएगा। इस संबंध में विवि की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार ने तीन दिन पूर्व पत्र भेजकर स्वीकृति दे दी है। इसकी अंतिम घोषणा गजट नोटिफिकेशन में नाम प्रदर्शित करके की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed