राजधानी में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों, संस्थाओं और स्कूलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दाैरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या प्राची जुयाल ने कहा, गुरु ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। वहीं, बच्चों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कविता पाठ और भावनात्मक शब्दों के माध्यम से अपने मन की भावनाएं प्रकट कीं। कार्यक्रम में अर्चना रावत, सविता ध्यानी, संगीता काला, मीना बमरारा, सविता डोभाल, रोशनी उनियाल, अमित सिंह, विनीता किस्टवाल, मेनका शाह, कुमुद जोशी आदि मौजूद रहे। उधर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर कार्यालय में भी शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमालय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कपिल सामंत ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। डॉ. नरेंद्र जगूडी ने कहा, एक शिक्षक को मूल्यवान आदर्शों पर निरंतर चलना चाहिए।शिक्षक समाज और राष्ट्र के विकास का बुनियादी पत्थर है। कार्यक्रम में परिसर निदेशक डॉ. सुभाष रमोला, अरविंद कोटियाल, अजय कुमार, बृजमोहन खाती, सीबी पोखरीयाल, राहुल देव, चेत बहादुर थापा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक। संवाद- फोटो : अमर उजाला

शिक्षक दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक। संवाद- फोटो : अमर उजाला

शिक्षक दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक। संवाद- फोटो : अमर उजाला