फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guest teacher jobless

उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को साल भर का रोजगार, फिर बेरोजगार

Mon, 22 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
guest teacher jobless
harish rawat - फोटो : अमरउजाला

प्रदेश में गेस्ट टीचरों की तैनाती शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है। इसके बावजूद इस तरह की नीति बना दी गई कि गेस्ट टीचरों को साल भर रोजगार मिला और इसके बाद वे फिर बेरोजगार हो गए। इस व्यवस्था से नाराज गेस्ट टीचर अब सरकार की नीति पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से गेस्ट टीचरों की व्यवस्था की गई। सितंबर 2015 में इन्हें तैनाती दी गई। लेकिन 31 मार्च 2016 को इनकी सेवाएं समाप्त कर दी र्गइं। इसके बाद से गेस्ट टीचर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


यह स्थिति तब है, जबकि राष्ट्रपति शासन के दौरान मुख्यमंत्री न रहते हुए हरीश रावत और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी इनकी मांगों का समर्थन करते हुए इनके साथ धरना तक दे चुके हैं। गेस्ट टीचरों के बाहर होने से स्कूलों में जहां बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, वहीं छह हजार से अधिक बेरोजगार सड़कों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल यह है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद और लोक सेवा आयोग में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति के लिए अधियाचन क्यों नहीं किया गया। इसके अलावा शिक्षक चयन आयोग का गठन कर भी बेरोजगारों को स्थायी नियुक्ति दी जा सकती थी।

सरकार को गेस्ट टीचरों के लिए इस तरह की नीति नहीं बनानी चाहिए थी, जिसमें कुछ समय रोजगार के बाद उन्हें बाहर कर दिया जाए। इस नीति का खामियाजा हजारों बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है। 

-विजय पोखरियाल, प्रदेश संरक्षक गेस्ट टीचर संघ 

गेस्ट टीचरों के मामले में विभाग को अब तक कोर्ट का आदेश नहीं मिला, आदेश मिलने के बाद ही कुछ किया जा सकेगा। इससे पहले विभाग ने कोई कदम उठाया तो यह कोर्ट की अवमानना का मामला बन सकता है।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed