फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gst in icse syllabus

आईसीएसई 10वीं में अगले साल से शामिल किया जाएगा जीएसटी

Sun, 29 Apr 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Apr 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
gst in icse syllabus
GST

देश के तमाम विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल करने के बाद अब स्कूली स्तर पर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने जीएसटी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन


सीआईएससीई के मुताबिक 10वीं (आईसीएसई) में वर्ष 2019 से जीएसटी पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। अभी तक यहां वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) पढ़ाया जाता था। देशभर में परीक्षा पैटर्न में एकरूपता लाने के लिए सीआईएससीई बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में सीआईएससीई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 10वीं में वर्ष 2019 से गणित विषय में वैट के बजाय जीएसटी पढ़ाया जाएगा। इसका सिलेबस तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सभी काउंसिल के स्कूलों को नया सिलेबस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र के लिए सीआईएससीई ने कई और बदलाव किए हैं। इसके तहत यह तय किया गया है कि 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षाओं के पेपर काउंसिल की ओर से ही तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा सीआईएससीई ने कई विषयों का नया सिलेबस भी अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed