फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Great importance of bathing on Makar Sankranti'

‘मकर संक्रांति पर स्नान-दान का बड़ा महत्व’

Thu, 16 Jan 2020 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
'Great importance of bathing on Makar Sankranti'
मकर सक्रांति के अवसर पर बिंदाल पुल के समक्ष जरूरमंदो को गरम कपड़े व कंबल वितरित करते कैंट विधायक ?
भगवान भास्कर के उत्तरायण होने पर बुधवार को द्रोणनगरी में मकर संक्रांति श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर आने-जाने वालों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। मकर संक्रांति पर स्नान-दान का बड़ा महत्व माना जाता है।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में राज्य के चहुंमुखी विकास और उन्नति के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि खिचड़ी एकता, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। हमें परस्पर सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

महिला आश्रम करनपुर ने मकर संक्रांति पर यज्ञ किया गया। डॉ. अन्नपूर्णा व उनके शिष्यों ने हवन किया। इसके बाद भजन कीर्तन किए गए। शांति पाठ के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान निशा गुप्ता, डॉ. आइशा, पुलकित, डॉ. महेश शर्मा आदि मौजूद थे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में भी मकर संक्रांति पर क्लब के सदस्यों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष देवेंद्र सती, महामंत्री संजीव कंडवाल, कोषाध्यक्ष इंद्रेश कोहली सहित क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता ने स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट के साथ ही जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। साथ ही लोगों को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन, भाजयुमो उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, राजेश रावत मौजूद रहे।

कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई मकर संक्रांति
देहरादून। श्रद्धा सेवा समिति के सदस्यों ने चंदर नगर स्थित श्री राम कुष्ठ आश्रम सेवा समिति में रह रहे कुष्ठ रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मनाई। इस दौरान आश्रम में खिचड़ी बनाने के साथ ही अन्य सामग्री और कंबल वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष भारती उपाध्याय, आशा भट्ट, सरिता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, पंकज गुप्ता, आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed