फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GPF Problem for retired employees of Garhwal University uttarakhand

गढ़वाल विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिल रहा जीपीएफ, आत्मघाती कदम उठाने की दी चेतावनी

Sat, 27 Oct 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
GPF Problem for retired employees of Garhwal University uttarakhand
money

गढ़वाल विवि प्रशासन अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य निधि (जीपीएफ) सहित कई अन्य भत्तों की धनराशि भी नहीं दे पा रहा है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रशासनिक भवन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की भविष्य निधि का पैसा राज्य सरकार के पास अटका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि में जनवरी 2018 से अब तक सेवानिवृत्त हुए करीब 25 से अधिक कर्मचारियों/शिक्षकों को जीपीएफ, ग्रेच्युटी  सहित कई अन्य भत्तों की धनराशि प्राप्त नहीं हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य निधि की धनराशि से उन्होंने कई कार्यों को संपन्न करने की योजना बनाई थी, लेकिन विवि की ओर से उन्हें यह धनराशि नहीं दी जा रही है। इससे उनके समक्ष कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन

अब कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जल्द जीपीएफ, ग्रेच्युटी  जैसी धनराशि न दिए जाने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द उनकी जीपीएफ की राशि व अन्य भत्ते दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

पूर्व अध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, गढ़वाल विवि  विक्रम सिंह रावत का कहना है कि  गढ़वाल विवि प्रशासन अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीपीएफ,  ग्रेच्युटी  सहित अन्य भत्ते नहीं दे पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी जीपीएफ व ग्रेच्युटी सहित अन्य भत्तों के लिए प्रशासनिक भवन का चक्कर काट रहे हैं।                   
      
- गढ़वाल विवि के जीपीएफ की धनराशि राज्य सरकार के पास अटकी हुई है।  ग्रेच्युटी का पैसा यूजीसी से आता है। जीपीएफ के मामले में मुख्यमंत्री से बात हुई है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।                   
प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल गढ़वाल विवि।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed