{"_id":"5d9117d28ebc3e01711f765c","slug":"government-to-liberate-gilgit-baltistan-dehradun-news-drn32128703","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलगित बलतिस्तान को आजाद करने के लिए उठाए जाए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलगित बलतिस्तान को आजाद करने के लिए उठाए जाए कदम
विज्ञापन
समर वैली सभागार में 'भारत का मुकुट गिलगित बलतिस्तान' पर आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन वक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वी द इंडिया संस्था की ओर से पाक अधिकृत गिलगित बाल्टिस्तान को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने गिलगित बाल्टिस्तान को आजाद कर भारत में शामिल करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं की भी जांच कर दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की है।
रविवार को प्रीतम रोड स्थित समरवैली स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को खत्म कर 70 साल पुरानी गलती को सुधारा गया है। केंद्र सरकार को अब कश्मीरी पंडितों के वापसी के लिए भी विशेष कार्ययोजना बनानी चाहिए। वहां कई मंदिरों को बंद कर दिया गया और कई तोड़ दिए गए। सरकार को चाहिए कि वह अब कश्मीरी लोगों की संपत्ति की भी जांच कराए। जिससे वहां से बेघर हुए लोगों की वापसी का रास्ता प्रशस्त हो सके।
कैप्टन सिकंदर रिजवी ने कहा कि अब पाक अधिकृत गिलगित बाल्टिस्तान को आजाद करने के लिए क दम उठाए जाने चाहिए। वहां के लोगों पर पाकिस्तान जुर्म कर रहा है। जिससे वह तंग आ चुके हैं। भारत सरकार को चाहिए वह इसे आजाद कराने के लिए कार्रवाई करें। ललित अंबरदार ने कहा कि अब कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार की जांच होनी चाहिए। इतने सालों में अभी तक किसी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान सुनील गोस्वामी, विजय गिरि, कर्नल आरएसएन सिंह, अशोक विंडलास, गुरुदीप सिंह सहोत, सुधीर आदि मौजूद थे।