फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should stop deduction for golden card

गोल्डन कार्ड के लिए हो रही कटौती बंद करे सरकार

Sat, 02 Oct 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government should stop deduction for golden card
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खाते से गोल्डन कार्ड के लिए की जा रही कटौती को बंद करने की मांग की है। साथ ही विभिन्न मांगों के संबंध में सरकार की ओर से जारी शासनादेश में संशोधन की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने शुक्रवार को बीजेपी के महानगर कार्यालय से गांधी पार्क तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता ने मांग करते हुए कहा कि पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड का लाभ अस्पताल की ओपीडी में भी मिले। साथ ही पेंशन से गोल्डन कार्ड के लिए की जा रही कटौती को भी बंद किया। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक महीने में पेंशनर्स की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन की ओर से एक नवंबर को प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह पुंडीर, मनवर सिंह गुसाई, सुशील त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, जयनारायण अग्रवाल, जनक कक्कड़, दयावती शर्मा, इन्दिरा, जगदीश प्रसाद रतूड़ी, राकेश डोभाल, भजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed