फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should fix support price of Malta at Rs 20 to 25: Harish Rawat

माल्टे का समर्थन मूल्य 20 से 25 रुपये तय करे सरकार : हरीश रावत

Thu, 18 Dec 2025 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Government should fix support price of Malta at Rs 20 to 25: Harish Rawat
- पूर्व सीएम बोले, बाजार में औने पौने दाम पर खरीदा जा रहा माल्टा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड के माल्टा व नींबू को उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। बाजार में औने-पौने दाम पर किसानों से माल्टा खरीदा जा रहा है। सरकार को चाहिए कि माल्टे का समर्थन मूल्य 20 से 25 रुपये तय करे।

हरीश रावत ने सोाशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, बी व सी ग्रेड का माल्टा व नींबू का सही दाम किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। माल्टा, नींबू और पहाड़ी गलगल दुर्लभ प्रजाति के फल हैं। इनमें फलों में भी और उनके छिलकों में भी अद्भुत ताकत है। यहां तक इनकी पत्तियों और छिलकों से बनने वाली कंपोस्ट खाद का भी बड़ा उपयोग है। ऐसे पर्यावरण मित्र फल, जो हमारे उत्तराखंड की स्वाभाविक हरियाली का हिस्सा हैं, धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। अब नई पौध नहीं लग रही है। प्रदेश सरकार सात व 10 रुपये प्रति किलो माल्टे का समर्थन मूल्य दे रही है। सरकार को कम से 20 व 25 रुपये प्रति किलो दाम घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed