फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government hospital opd will closed On October 19 and 20

परेशानी झेलने को रहें तैयार, इन दो दिनों बंद रहेगी सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी

Sun, 15 Oct 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
government hospital opd will closed On October 19 and 20

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने राजकीय अवकाश के दिन प्रदेश के समस्त सरकारी अस्पतालों की ओपोडी बंद रखने का एलान किया है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की वर्किंग कमेटी के समन्वयक डॉ. एनएस बिष्ट का कहना है कि दीपावली पर 19 और 20 अक्तूबर को चिकित्सक ओपीडी बंद रखेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताली में राजकीय अवकाश के दिन ओपीडी खुलती रही है, लेकिन अब प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने अवकाश के दिन ओपीडी खोलने से इनकार कर दिया है। संघ का कहना है कि राजकीय अवकाश के दिन ओपीडी खुलने पर डॉक्टरों को न तो इसके बदले कोई छुट्टी मिलती है न ही अतिरिक्त वेतन।
विज्ञापन


संघ की वर्किंग कमेटी के समन्वयक डॉ. एनएस बिष्ट ने कहा कि राजकीय अवकाश के दिन ओपीडी खोलने पर डॉक्टर साल में एक महीने के अतिरिक्त वेतन या इसके बदले छुट्टी की मांग करते आए हैं, लेकिन राज्य गठन से लेकर अब तक इस मांग पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने यह निर्णय लिया है कि राजकीय अवकाश के दिन ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि, पोस्टमार्टम और इमरजेंसी आदि सेवाएं चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक राजकीय अवकाश के दिन इमरजेंसी ड्यूटी में रहेंगे उन्हें इसके बदले एक दिन का अतिरिक्त अवकाश देय होगा।

government hospital opd will closed On October 19 and 20

ओपीडी बंद रखने का निर्णय वर्किंग कमेटी का है। 19 और 20 अक्तूबर को ओपीडी बंद रहेगी। समस्त विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को इस दिन छुट्टी मिलती है, लेकिन डॉक्टरों को काम के बावजूद इसके बदले न अतिरिक्त छुट्टी मिलती है और न पैसा।
-एनएस बिष्ट, वर्किंग कमेटी समन्वयक, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ

डॉक्टरों का काम आवश्यक सेवाओं में आता है। अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों से इनकी तुलना नहीं की जा सकती। चिकित्सीय सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी। डॉक्टरों से बात कर कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।
-डा. नवीन बलूनी, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed