फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government doon hospital beds took away for film raag desh shooting 

OMG! यहां फिल्म की शूटिंग करने आए और सरकारी अस्पताल के बेड ही लेकर चले गए

Tue, 19 Sep 2017 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Sep 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Government doon hospital beds took away for film raag desh shooting 

हे भगवान, इसे व‌िडंबना ही कहेंगे की प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के बेड फ‌िल्म की शूट‌िंग के ल‌िए ले गए और मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर हैं। दरअस, ‘रागदेश’ फिल्म की शूटिंग के लिए दून अस्पताल से लिए गए 15 बेड ल‌िए गए थे। लेक‌िन वे अभी तक नहीं लौटाए गए हैं।

विज्ञापन


जबकि अस्पताल में मरीज बेड की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते अब अस्पताल प्रशासन ने फिल्म निर्माता तिग्माशुं धूलिया को पत्र लिखकर बेड वापस मांगे हैं। बता दें क‌ि, पिछले साल अक्तूबर में देहरादून की अलग अलग लोकेशन में फिल्म ‘रागदेश’ की शूटिंग हुई थी। 

विज्ञापन

Government doon hospital beds took away for film raag desh shooting 

अध‌िकांश शूट‌िंग मालदेवता में सेट बनाकर की गई। इस दौरान टीम के लोग देशभक्त‌ि की फ‌िल्म का हवाला देते हुए 15 बेड अस्पताल से ले गए। साथ ही प्रशासन के निर्देश पर डाक्टरों की टीम भी मुहैया कराई। कुछ दिन शूटिंग चली और उसके बाद फिल्म निर्माण की टीम मुंबई वापस लौट गई। लेकिन अस्पताल के बेड वापस नहीं किए गए।

फिल्म के इन लोकल सदस्यों ने बेड तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो कहीं मिले ही नहीं। प्रबंधन ने फिल्म निर्माता तिग्माशुं धुलिया को इस संबंध में पत्र लिखा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि कई बार बेड के बारे में संपर्क किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बेड की जरूरत भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed