फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue Attack Three patients die hundreds admitted to hospital, government arrangements faltered Dehradun

Dehradun : डेंगू ने बढ़ाई चिंता.. तीन मरीजों की मौत, सैकड़ों में अस्पताल में भर्ती, लड़खड़ाए सरकारी इंतजाम

Sun, 03 Sep 2023 01:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के आधे-अधूरे-अधूरे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। दून का कोई हिस्सा ऐसा हिस्सा नहीं है, जहां से डेंगू का मरीज न आ रहे हों। सरकारी अस्पतालों में सभी बेड फुल हैं।

विज्ञापन
Dengue Attack Three patients die hundreds admitted to hospital, government arrangements faltered Dehradun
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून में डेंगू ने एक और मरीज की जान ले ली। वहीं शहर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में मरीज भर्ती हैं। दून का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां से डेंगू के मरीज न आ रहे हो। एसीएमओ डॉ सीएस रावत ने बताया कि मरीज हिमालयन अस्पताल में भर्ती था। जिसकी शुक्रवार रात मौत हो गई।

विज्ञापन

 

शनिवार को विभाग ने इसकी पुष्टि की। जिले में अब तक डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक मरीज की रिपोर्ट अस्पताल से नहीं मिलने के कारण पुष्टि नहीं हो सकी।  जिले में डेंगू की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बीमारी की तेज रफ्तार के आगे सरकारी इंतजाम ठहर नहीं पा रहे।

विज्ञापन


अस्पतालों में मरीजों को जगह नहीं मिल रही है। आईसीयू से लेकर डेंगू वार्ड तक सब हाउसफुल हैं। बेड के लिए मारामारी मची हुई है। कंट्रोल रूम भी बेड का इंतजाम कराने में हांफने लगा है। सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिल पाने के कारण मरीजों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों के तीमारदार भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेट्सलेट्स की डिमांड पूरी कर पाने में नाकाम
जिले के सबसे बड़े दून अस्पताल ने ब्लड की कमी होने से मरीजों को प्लेटलेट्स देने में हाथ खड़े कर दिए हैं। दून समेत आसपास के कई जिलों का भार भार आईएमए ब्लड बैंक पर आ गया है। लिहाजा आईएमए भी प्लेट्सलेट्स की डिमांड पूरी कर पाने में नाकाम हो रहा है।

डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के आधे-अधूरे-अधूरे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। दून का कोई हिस्सा ऐसा हिस्सा नहीं है, जहां से डेंगू का मरीज न आ रहे हों। सरकारी अस्पतालों में सभी बेड फुल हैं, जबकि प्राइवेट अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को न तो बेड की और न मरीजों की जानकारी दे रहे हैं। हालांकि हालात गंभीर हुए तो अब विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

अब प्राइवेट अस्पतालों को सुबह और शाम दोनों समय बेड की स्थित और मरीजों की संख्या का ब्योरा अनिवार्य रूप से देना पड़ेगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सभी अस्पतालों को अपने यहां एक डेंगू का नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। जो सही जानकारी उपलब्ध कराएं। डॉ. सीएस रावत, डेंगू के नोडल अधिकारी

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देरी से विदा होगा मानसून, महीनेभर में अधिकतर जिलों में हो सकती है कई दौर की बारिश


दून अस्पताल में 28 बेड का नया डेंगू वार्ड बनाया
दून अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए करीब 100 बेड हैं, जबकि 10 बेड आईसीयू के हैं। लेकिन इस समय सभी बेड फुल हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने शनिवार को अस्पताल में 28 बेड का नया वार्ड तैयार कराया है। उन्होंने कहा कि यदि मामले लगातार बढ़ते हैं तो उसी के हिसाब से अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। डेंगू उपचार की व्यवस्था के लिए डॉ. अंकुर पांडे, कुमार जी कौल और डॉ. अनुज को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed