फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update Yellow alert for rain in five districts Monsoon read more update in hindi

Uttarakhand Weather: देरी से विदा होगा मानसून, महीनेभर में अधिकतर जिलों में हो सकती है कई दौर की बारिश

Sun, 03 Sep 2023 11:48 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

मानसून के बादलों के बरसने का अभी एक और मौका है। महीनेभर में राज्य के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश हो सकती है। अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Yellow alert for rain in five districts Monsoon read more update in hindi
बारिश - फोटो : amarujala

विस्तार

भले ही बीते कुछ दिनों से बारिश से राहत मिली हो, लेकिन मानसून के बादलों के बरसने का अभी एक और मौका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई। अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह छह से आठ सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने के आसार है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी। रही बात मानसून विदाई की तो बीते दो सालों से मानसून कुछ दिनों की देरी से विदा हो रहा है। इस बार भी मानसून के विदा होने में कुछ दिन देरी हो सकती है। - बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभी कुछ दिनों और सताएगी उमस भरी गर्मी
सितंबर की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में भी उमस भरी गर्मी होने की बात कर रहे हैं। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि शाम करीब चार बजे शहर के कुछ इलाकों में हुई बारिश से राहत मिली। रविवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Bageshwer: बच्चों को गोद में लेकर सीएम धामी ने किया दुलार, ग्रामीणों से उपचुनाव में जीत के लिए मांगा समर्थन

पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
प्रदेश के पांच जिलों में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन पांचों जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed