{"_id":"3d6bc975f8a265da8982e1fb3cba8fb6","slug":"gossip-on-college-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जो है नाम वाला, वही तो बदनाम है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जो है नाम वाला, वही तो बदनाम है'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गुरुजी बड़े कॉलेज में बड़े पद पर तैनात हैं लेकिन आजकल उनकी पहचान बदनामी से ज्यादा होती है। गुरुजी किशन कन्हैया स्टाइल में अपने साथ सबसे ज्यादा महिलाओं का जमावड़ा रखते हैं।
विज्ञापन
उनके इरादे कुछ भी हों लेकिन महिलाओं का इतना उनके आसपास मंडराना कई साथी गुरुजनों को कतई गवारा नहीं है।
गुरुजी के नए-नए नाम
इसलिए आजकल उन्हें नए-नए नामों से पहचाना जाता है। कई साथी तो मुंह पर नई पदवी दे भी देते हैं। इस पर गुरुजी सकपका जाते हैं लेकिन अंत में वहां से खिसक जाने में ही भलाई समझते हैं।
विज्ञापन
यह अलग बात है कि पूरे कॉलेज में छात्रों से लेकर शिक्षकों तक के बीच उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं लेकिन गुरुजी हैं कि अपने आसपास की भीड़ कम ही नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
शायद गुरूजी पूरे मन से यह बात समझते हैं कि, जो है नाम वाला, वही तो बदनाम है।
साहब को तो बस मौका चाहिए
गुरुजी के अलावा वन महकमे के एक बड़े अधिकारी भी आजकल खूब चर्चा में हैं। वन महकमे में एक बड़े पद पर तैनात अधिकारी हाल ही में ट्रांसफर को लेकर चर्चाओं में आ गए।
साहब का ओहदा बहुत बड़ा है लेकिन जेब और सोच बहुत छोटी। साहब का सुविधा शुल्क काउंटर इतना तेज है कि महज दस हजार रुपये में भी अपने मातहतों को मनमर्जी का ट्रांसफर दे देते हैं।
बस इसके लिए साहब से सीधे डील करनी पड़ती है। हाल ही में इस तरह की खबरें हवाओं में तैर रही हैं कि साहब धन के लिए कुछ भी करेगा।