{"_id":"3893ad334f0e0e0e551bd94762af9b5e","slug":"gossip-of-teachers-in-dun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीज लगाकर अंगूठा रखना फिर देखना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीज लगाकर अंगूठा रखना फिर देखना...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Dec 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के उच्च शिक्षण संस्थानों में आजकल बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी शिक्षकों के बीच चर्चाओं में है। खासतौर से उन टीचर्स के बीच जो कि कॉलेज में सिर्फ हाजिरी लगाने आते थे और घर निकल जाते थे।
विज्ञापन
ऐसे टीचर्स को अब सुबह शाम अंगूठे से हाजिरी लगानी होगी। इस मुसीबत की घड़ी में शिक्षक मशीन से बचने के नए-नए तरीके भी खोजने में लगे हैं।
मैडम के पूछते ही बांटेन लगे ज्ञान
एक शिक्षक से जब कुछ शिक्षिकाओं ने पूछा कि इस मुसीबत से कैसे बचा जा सकता है तो गुरुजी भी ज्ञान का भंडार उड़लते हुए तपाक से बोले कि हाथ के अंगूठे पर इंजन में लगाई जाने वाले ग्रीज लगाकर मशीन में अंगूठा रखना। इसके बाद कोई भी हाजिरी नहीं लगा पाएगा।
विज्ञापन
एक मोहतरमा भी बोली कि अगर कॉलेज के गेट से ही बिजली काट दी जाए तो बिना बिजली के मशीन नहीं चलेगी और हाजिरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यह सुनकर सभी हंस दिए।
विज्ञापन