{"_id":"3a0b68c7b7a3de6a6e2663654b57cb9b","slug":"gossip-about-jal-sansthan-gm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिन को बाहर से बंद करवाकर करते हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिन को बाहर से बंद करवाकर करते हैं काम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Dec 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
जल संस्थान के जीएम की आदत जरा अलग है। जब भी वह काम में अधिक व्यस्त होते हैं या फिर उन्हें किसी के साथ काम को लेकर डिसकस करना होता है तो वह चपरासी से बाहर से कुंडी लगवा लेते हैं।
विज्ञापन
लोग काम से सिलसिले में ऑफिस पहुंचे तो बाहर कुंडी लगी देखकर पूछने लगे कि क्या माजरा है। यह सुनकर चपरासी बोला कि साहब व्यस्त हैं कुडी तो नहीं खुलेगी।
यह सुनकर पत्रकारों ने कहा कि भाई पूछ तो लो साहब ने तुरंत अंदर बुलाया और कहा कि ये कुंडी काम करने के लिए है, आप लोगों के लिए नहीं।