{"_id":"9edd9401dab71ef3654de9fb4d2b4461","slug":"gossip-about-doctor-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर नेताजी के खास, फार्मासिस्ट कमाई में खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर नेताजी के खास, फार्मासिस्ट कमाई में खास
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Nov 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एक बड़े अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और वरिष्ठ फार्मासिस्ट किसी दवा को लेकर उलझ पड़े। दोनों कुछ एक साल में रिटायर भी होने वाले हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में हो गया अच्छा खासा ड्रामा
कई सालों के डॉक्टरी और दवा के अनुभव पर दोनों अपने को एक-दूसरे से कमतर आंकने को तैयार नहीं हो रहे थे। दोनों को इस बात का दुख था कि उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचकर भी उन्हें ऐसी बात सुननी पड़ रही है।
विज्ञापन
बात-बात बढ़ते एक-दूसरे को देख लेने पर पहुंच गई। अस्पताल में अच्छा खासा ड्रामा हो गया। न तो डॉक्टर और न ही फार्मासिस्ट कोई भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। इसका फैसला करने दोनों पहुंच गए अस्पताल के प्रमुख के पास।
विज्ञापन
दोनों दिग्गज महारथियों को बांहे चढ़ाए अपने कक्ष में देख प्रमुख साहब धर्म संकट में पड़ गए। धर्म संकट की वजह यह कि डॉक्टर साहब अस्पताल में दखल रखने वाले बड़े नेता जी के खास हैं तो फार्मासिस्ट दवाओं के लेखा-जोखा में खेल कर प्रमुख की कमाई बढ़ाने में मददगार हैं।