फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Golden Card: Premium rates will be same for corporation board employees in Uttarakhand

Golden Card: उत्तराखंड में निगम-बोर्ड कर्मचारियों के लिए समान होंगी प्रीमियम दरें, एकमुश्त जमा होगी राशि

Mon, 19 Dec 2022 04:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Dec 2022 04:38 PM IST
सार

प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सरकार ने जनवरी 2021 से गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की थी। इसके बाद सरकार ने निगम, बोर्ड, स्वायत्तशासी उपक्रम, निकायों के कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए 25 नवंबर 2021 को शासनादेश जारी किया।

विज्ञापन
Golden Card: Premium rates will be same for corporation board employees in Uttarakhand
एकमुश्त जमा होगी प्रीमियम राशि - फोटो : i stock

विस्तार

आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए राज्य निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी उपक्रम, निकायों के कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए प्रीमियम की दरें समान होंगी। राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों की तर्ज पर कैशलेस इलाज के लिए निगम कर्मियों से प्रीमियम लिया जाएगा, लेकिन निगम कार्मिकों को तीन व छह माह और एक साल का एक मुश्त प्रीमियम जमा करना होगा। पेंशनरों को एक साथ 10 साल का प्रीमियम जमा करने पर आजीवन कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सरकार ने जनवरी 2021 से गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की थी। इसके बाद सरकार ने निगम, बोर्ड, स्वायत्तशासी उपक्रम, निकायों के कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए 25 नवंबर 2021 को शासनादेश जारी किया। इसमें यह तय किया गया था कि कैशलेस इलाज के लिए निगम व बोर्ड स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। इसका भुगतान भी निगम की ओर से किया जाएगा। गोल्डन कार्ड के दायरे में आने वाले निगम कर्मचारियों व पेंशनरों से प्रीमिमय की दरें राजकीय कार्मिकों के समान ली जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियम की दरें
कैशलेस इलाज के लिए सरकार ने ग्रेड वेतनमान के हिसाब से चार श्रेणियां तय की है, जिसमें चतुर्थ श्रेणी को प्रति माह 250 रुपये, तृतीय श्रेणी को 450 रुपये, द्वितीय श्रेणी को 650 रुपये और अधिकारियों के लिए एक हजार रुपये प्रति माह प्रीमिमय दरें तय है। इसी हिसाब से निगम और बोर्ड कर्मचारियों से भी प्रीमियम लिया जाएगा। 


पोर्टल पर डाटा तैयार, एक जनवरी से बनेंगे कार्ड
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से उरेडा, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी के कर्मचारियों व पेंशनरों का डाटा स्वीकृत हो चुका है। प्रीमियम जमा करने के लिए इन कर्मचारियों का 1 जनवरी 2023 से गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने पीछे
उत्तराखंड ऊर्जा निगम लिमिटेड, पेयजल एवं निर्माण निगम, उत्तराखंड वन विकास निगम, उत्तराखंड परिवहन निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम, जल संस्थान समेत अन्य निकाय, बोर्ड और सरकार के स्वायत्तशासी उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों का डाटा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed