फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gold medalist athlete will fly for national competition

नेशनल प्रतियोगिता में ले जाना भूल गए थे अधिकारी, एथलीट ने भरी उड़ान

Mon, 20 Feb 2017 11:53 AM IST
गंगादत्त थपलियाल / अमर उजाला, ऋषिकेश
गंगादत्त थपलियाल / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Feb 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
gold medalist athlete will fly for national competition
फाइल फोटो- राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल विजेता आनंद यादव। - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के गोल्ड मेडलिस्ट आनंद यादव के लिए जौलीग्रांट से अहमदाबाद का हवाई सफर हमेशा यादगार रहेगा। राज्य स्तर की एथलीट प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले आनंद को शिक्षा विभाग के अधिकारी नेशनल प्रतियोगिता में ले जाना भूल गए थे।

विज्ञापन


एथलीट आनंद ने अपनी यह पीड़ा अमर उजाला के साथ साझा की थी। इसके बाद 18 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने ‘गोल्ड मेडलिस्ट के साथ खिलवाड़’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी कुंभकरणी नींद से जागे और आननफानन एथलीट आनंद को रविवार को चार बजे हवाई जहाज से अहमदाबाद रवाना किया।
विज्ञापन


बता दें, 20 फरवरी से गुजरात के बड़ोदरा में शिक्षा विभाग की नेशनल एथलीट प्रतियोगिता होनी है। नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए राज्य के सभी जिलों के 50 खिलाड़ी 17 फरवरी को देहरादून से शिक्षा विभाग अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ोदरा के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी आनंद यादव को नेशनल प्रतियोगता में ले जाना भूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश कक्षा 10 वी का छात्र आनंद यादव ने बीते अक्तूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 आयु वर्ग के 100 और 200 मीटर एथलीट में प्रथम स्थान पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। 100 मीटर की रेस आनंद से 11.5 सेकेंड और 200 मीटर की रेस 22 सेकेंड में पूरी की थी।

अमर उजाला ने ‘गोल्ड मेडलिस्ट के साथ खिलवाड़’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। शिक्षा विभाग के राज्य खेल समन्वयक चंद्र किशोर नौटियाल ने इस चूक का संज्ञान लिया और रविवार को अपने खर्चे पर आनंद को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अहमदाबाद भेजा।

रविवार शाम चार बजे आनंद ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। बताया गया कि अहमदबाद एयरपोर्ट पर जिला खेल समन्वयक त्रिभुवन बिष्ट उसे रिसीव करने पहुंच रहे हैं। बिष्ट अहमदाबाद से आनंद को अपने साथ बड़ोदरा नेशनल प्रतियोगिता में ले कर जाएंगे। गोल्ड मेडलिस्ट आनंद ने दूरभाष पर अमर उजाला से कहा कि उसे यह हवाई सफर यादगार रहेगा। 


आनंद यादव का नाम नेशनल एथलीट प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले से दर्ज था। विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण सीईओ कार्यालय के स्तर पर उनके विद्यालय और कोच तक सूचना नहीं पहुंच पाई थी। किसी भी खिलाड़ी के भविष्य से खिलवाड़ न हो यही सोचकर आनंद यादव को नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेज दिया गया है।
- चंद्र किशोर नौटियाल, राज्य खेल समन्वयक शिक्षा विभाग देहरादून 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed