फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   god resolve dispute between villages

यहां साक्षात 'भगवान' ने दूर की 35 साल की नफरत

Thu, 26 Dec 2013 09:53 AM IST
सूपा सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, साहिया
सूपा सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, साहिया Updated Thu, 26 Dec 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
god resolve dispute between villages

ग्राम पंचायत में विकास कार्य को लेकर हुई अनबन ने 35 साल पहले साहिया के सैंसा गांव के टुकड़े कर दिए थे।

विज्ञापन


पढ़ें, एयर इंडिया के पंख लगाकर 'उड़ेगा' चिराग

पहले विवाद फिर तनाव के बाद गांव के 20 परिवारों में दो धड़े बन गए। आपस में निमंत्रण तक बंद हो गए। एक-दूसरे के घर जाना छोड़ दिया। आपस में एक-दूसरे को भूटी आंख नहीं देखने वाले ग्रामीणों को देव डोरियों ने एकसूत्र में पिरो दिया।
विज्ञापन


प्यार, सम्मान बहाल हो गया

अब फिर से सैंसा के लोग एक-दूसरे के घरों में जाने लगे हैं। फिर से वही प्यार, सम्मान बहाल हो गया है। कालसी विकासखंड के सैंसा गांव में 20 परिवार रहते हैं। बताया जाता है 35 साल पहले एक ग्रामीण ग्राम पंचायत के तहत विकास संबंधी योजना लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 2013 में उत्तराखंड को कलंकित कर गई ये घटनाएं

इस पर दूसरे ग्रामीण ने खुद के योजना से वंचित रहने पर नाराजगी जताई। यहां से शुरू हुई रार विवाद फिर तनाव और बाद में धड़ेबाजी में बदल गई। गांव के 20 परिवारों में से एक धड़े में 13 तो दूसरे धड़े में 7 परिवार शामिल हो गए।


पढ़ें, मसूरी की हसीन वादियों के मुरीद हैं बॉलीवुड के विलेन

धड़ों में बंटे ग्रामीणों ने हर चीज का बंटवारा कर लिया। यहां तक कि सुख-दुख का भी। जैसे शादी समारोह तक के निमंत्रण एक-दूसरे को देने बंद कर दिए गए। निधन होने पर भी दूसरे धड़े के ग्रामीणों ने शामिल होना बंद कर दिया था।

देव पालकी पहुंची तो पूरा गांव एक हो गया
14 दिसंबर को चालदा और महासू देवता की देव पालकी जब सैंसा पहुंची तो पूरा गांव एक हो गया। देव डोरियों ने ग्रामीणों के बीच सुलह कराई। ग्रामीणों का कहना है कि देवता ने एक होने की रजामंदी पर ही गांव आने का निमंत्रण स्वीकारा था।

पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द

बुजुर्ग भगत सिंह चौहान, कल सिंह चौहान का कहना है कि आखिर देवता के आगे नफरत हार गई। एक बार फिर पूरा गांव एक हो गया है। स्याणा दिलीप सिंह ने कहा कि अभी तक गांव के दो गुटों में बंटे होने के कारण भी प्रभावित हो रहे थे। लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed