फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   goat sell on olx.

OLX पर लगी कुर्बानी के बकरों की सेल

Fri, 03 Oct 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 03 Oct 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
goat sell on olx.

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ओएलएक्स पर अब बकरों की भी सेल लगी है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आजाद नगर लाइन नंबर आठ निवासी मोहम्मद वसीम बकरों के व्यापारी हैं।

विज्ञापन


उनके पास कई महंगे बकरे हैं। खरीदार की तलाश के लिए उन्होंने अपने बकरे की प्रोफाइल बनाकर ओएलएक्स पर अपलोड कर दी है।

बकरे की उम्र ढाई साल है, रंग-ब्राउन-व्हाइट, वजन-55 किलो है। इसके साथ ही बकरा मालिक का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन ने खरीदारी को आसान कर दिया है।
विज्ञापन


अब मनमानी वस्तु मुनासिब दाम पर ओएलएक्स और क्विकर पर उपलब्ध है। ईद के मौके पर कुर्बानी के बकरों की खरीदो-फरोख्त के लिए अब बाजार जाने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे मिल जाएंगे ढेर सारे बकरे

goat sell on olx.

ओएलएक्स खोलते ही मिल जाएंगे ढेर सारे बकरे। बकरों के रंग, वजन के साथ ही उसकी डाइट भी घर बैठे ही पता चल जाएगी। वसीम का कहना है कि उन्होंने बकरे की कीमत 56 हजार रुपए रखी है। कई लोगों के फोन आए, लेकिन अभी 38 हजार रुपए लगे हैं।

आजाद नगर में सजा बकरा बाजार

आगामी सोमवार को बकरीद है। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदो-फरोख्त शुरू हो गई है। आजाद नगर के लाइन नंबर आठ, चोरगलिया रोड में बकरा बाजार लग गया है। यहां किच्छा, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर आदि क्षेत्रों के लोग बकरे बेचने आए हैं।

बाजार में आठ हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए कीमत के बकरे मौजूद हैं। रामपुर से आए रईस मियां ने बताया कि अभी फिलहाल बिक्री कम ही है, लेकिन दो दिन बाजार में सुधार आ जाएगा। बहुत से लोग दाम पूछकर चले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed