{"_id":"5bae1e35867a55013f17d951","slug":"go-clean-go-green-campaign-organised-in-haldwani-on-2nd-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का सफाई महाअभियानः दो अक्टूबर को हलद्वानी होगा गो क्लीन-गो ग्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का सफाई महाअभियानः दो अक्टूबर को हलद्वानी होगा गो क्लीन-गो ग्रीन
Fri, 28 Sep 2018 05:57 PM IST
Riya Kumari
न्यूज डेस्क, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, हल्द्वानी
Published by: Riya Kumari
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
सफाई महाअभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे, साफ-सफाई करना ईश्वर की आराधना करने के समान है। यह केवल कथन नहीं है, बल्कि सच है। इतना ही नहीं स्वच्छता से स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। अमर उजाला भी स्वच्छता को सर्वोपरि रखता है और यही वजह है कि उत्तराखंड के प्रमुख शहर हलद्वानी को स्वच्छ करने का बीड़ा हमने उठाया है।
दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन ‘शहर हमारा, संवारेंगे भी हम’ संकल्प के साथ हलद्वानी के 50 से अधिक स्थानों पर सफाई का महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस महाअभियान में अर्द्धसैनिक बलों के जवान, शहर के नागरिक, छात्र, स्वयं सेवी संस्थाएं, सरकारी विभाग भी अपने श्रम की आहुति देंगे।
आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित हैं। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि देश के कई शहरों में कचरे की वजह से गंदगी बनी हुई है। हलद्वानी के हालात भी कमोबेश ऐसे ही हैं। शहर की सफाई में लगी एजेंसियों को रोज 19 टन से अधिक कूड़ा उठाना पड़ता है, लेकिन इतने से सफाई नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन
शहर में खाली भूखंड, चौराहों के कोने, नाले और नालियों में कूड़ा बेरोक-टोक डाला जा रहा है। इस कचरे की वजह से शहर की गलियों में चलना दूभर हो चुका है। दुर्गंध के चलते बिना नाक ढंके चलना मुश्किल है। इन्हीं स्थानों को साफ करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था दो अक्टूबर को जन सहयोग से सफाई के महाअभियान आयोजित कर रही है।
इस अभियान में शहर की कई संस्थाएं और विभिन्न वर्ग शामिल होने की सहमति दे चुके हैं। सभी के प्रयास का ही नतीजा है कि दो अक्टूबर को सुबह छह बजे से शहर की विभिन्न सड़कों से लगे 50 से अधिक स्थानों पर एकसाथ सफाई की जाएगी। इसके बाद एकत्र कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने स्वीकार कर ली है।
ये है रूट मैप

1. काठगोदाम रेलवे स्टेशन और आसपास का क्षेत्र
2. शीशमहल
3. हाइडिल चौराहा
4. वाल्क वे के आसपास के क्षेत्र
5. वैशाली कालोनी
6. जजी कालोनी के आसपास का क्षेत्र
7.होटल देवाशीष के आसपास का क्षेत्र
8. आवास विकास कालोनी
9. एमबीपीजी कालेज
10. सुभाष नगर
11. दुर्गा सिटी सेंटर
12. तिकोनियां चौराहे के आसपास के क्षेत्र
13. बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास का क्षेत्र
14. बस स्टेशन
15. रेलवे स्टेशन
16. ओके होटल के आसपास की कालोनी
17. रामलीला मैदान और आसपास का क्षेत्र
अमर उजाला फाउंडेशन का अभियान
ध्यान रहे कि अमर उजाला फाउंडेशन ने गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के साथ मिलकर पिछले साल भर से भी अधिक समय से शहर को साफ सुंदर करने का अभियान चलाया हुआ है।
शहर की अनेक संस्थाओं के साथ ही 25 स्कूलों ने इस अभियान को अपने हाथों में लिया हुआ है। इन युवा 800 स्वच्छता वीरों की 40 टोलियां पहली अक्टूबर को अपने अपने स्कूलों के आसपास के इलाकों में सफाई करके स्वच्छ हल्द्वानी सुंदर हल्द्वानी महाअभियान की आधारशिला रखेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन