फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global warming impact on Nanda Devi range, 26 square kilometers glacier reduced

विश्व धरोहर नंदा देवी पर पड़ रहा ग्लोबल वार्मिंग का असर, 26 वर्ग किलोमीटर कम हो गए ग्लेशियर

Sun, 23 Aug 2020 01:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Aug 2020 01:10 PM IST
सार

  • विश्व धरोहर पर मौसम के बदलाव का असर, बढ़ रहा है तापमान
  • 1980 के बाद से लगातार कम हो रही है बारिश

विज्ञापन
Global warming impact on Nanda Devi range, 26 square kilometers glacier reduced
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विश्व धरोहर दर्ज नंदा देवी पर्वत पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर पड़ा है। प्रदेश के कुछ वैज्ञानिकों ने हाल में एक शोध किया है, जिसमें सामने आया है कि नंदा देवी के आठ मुख्य ग्लेशियरों का करीब 26 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र कम हुआ है। 

विज्ञापन


क्वाटरनरी इंटरनेशनल में जून में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र के मुताबिक क्षेत्र में 1980 के बाद से ही बारिश कम हो रही है और ग्लेशियरों पर इसका प्रभाव पड़ा है। इस शोध में चंगबांग, रमानी, बर्थातोली, नंदा देवी उत्तर और दक्षिण, रौंथी, दक्षिण ऋषि गंगा और त्रिशूल ग्लेशियर का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन


ऋषि गंगा का जल संग्रहण क्षेत्र करीब 690 वर्ग किलोमीटर का है। 1980 में यहां ग्लेश्यिर करीब 243 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए थे। 2017 तक आते-आते इस क्षेत्र में ग्लेश्यिर करीब 26 वर्ग किलोमीटर कम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में पाया गया कि 1980 के बाद से क्षेत्र में बारिश कम हो रही है। वैश्विक तापमान बढ़ने के कारण भी ग्लेश्यिर सिकुड़ रहे हैं। इस शोध में नंदा देवी में ऋषि गंगा जल संग्रहण क्षेत्र के आठ ग्लेश्यिरों के बदलाव का 1980 से लेकर 2017 तक का अध्ययन किया गया। सेटेलाइट डाटा, स्थानीय मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी का उपयोग किया गया।

इन्होंने किया शोध 

वाडिया इंस्टीट्यूट - डीपी डोभाल,  विनीत कुमार, मनीष मेहता।
आईआईटी कानपुुर - तनुजा शुक्ला ।
उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर - महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट। 
गढ़वाल विश्वविद्यालय - श्रीकृष्ण नौटियाल। 

वैश्विक तापमान का बढ़ना एक गंभीर घटना है और यह एशिया के वाटर टावर को प्रभावित कर रही है। नंदा देवी में किया गया यह शोध इस बात की पुष्टि कर रहा है।
- सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed