{"_id":"90414db5f00ee8837ba0c9b1ce85a59f","slug":"glacier-on-kedarnath-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ मार्ग से बर्फ हटाने कॉप्टर से पहुंचे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ मार्ग से बर्फ हटाने कॉप्टर से पहुंचे मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निम ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बर्फ को साफ करने के लिए 190 मजदूरों को हेलीकॉप्टर से पैदल रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। कुछ स्थानों पर 8 से 12 फीट तक बर्फ के साथ ग्लेशियर से रास्ता बंद है।
विज्ञापन
निम के बेस कैंप मीडिया प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि दो दिनों में पैदल रास्ते की बर्फ हटाने के लिए 190 मजदूर भेजे गए हैं। 70 मजदूरों को टीएफ चट्टी में उतारा गया है। 120 मजदूरों को छोटा लिनचौली भेजा गया है।
विज्ञापन
25 से 40 फीट ऊंचे ग्लेशियर
मजूदर यहां हेलीपैड को भी साफ करेंगे। रामबाड़ा से होते हुए आगे की तरफ बर्फ को साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संकरी घाटी में 25 से 40 फीट ऊंचे ग्लेशियर होने से उन्हें पार करना मुश्किलों भरा है।
विज्ञापन
बताया कि मजदूर पूरे पैदल रास्ते की बर्फ हटाने के साथ क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण भी करेंगे। दूसरी तरफ केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में होने वाले कार्यों के लिए निर्माण सामग्री एकत्र की जा रही है।
केदारनाथ में निम के मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह नेगी ने बताया कि रोड़ी और बजरी के ढेर लगाए जा रहे हैं। यहां पर मंदाकिनी और सरस्वती नदी पर घाटों का निर्माण के साथ अन्य जरूरी कार्य होने शेष हैं।
धाम में खिली रही चटक धूप
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित केदारनाथ में मौसम दिनभर साफ रहा। धाम में अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर निचले इलाकों में भी दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। इससे पहले बुधवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद रातभर आसमान में बादल छाए रहे।