फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls blew jewelry from the jeweler's shop

गहने देखने गई युवतियों ने दुकान से उड़ाए जेवर

Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girls blew jewelry from the jeweler's shop
देहरादून। दो युवतियों ने एक सराफ की दुकान से सोने के गहने चोरी कर लिए। युवतियां गहने खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची थीं। युवतियां जब वहां से गई तो सराफ को पता चला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है। सीसीटीवी फुटेज में आई तस्वीरों के आधार पर युवतियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी धर्मपुर स्थित हिमानी ज्वेलर्स के यहां हुई। मंगलवार को दो युवतियां दुकान में पहुंची। इस दौरान एक सोने की चेन का फोटो दिखाते हुए उस तरह की चेन मांगी। दुकान में ऐसी चेन नहीं थी तो अन्य गहने दिखाने को कहा। दुकान संचालक स्पर्श पंवार गहने दिखाने लगे। इस दौरान बालियां व अन्य जेवर चुरा लिए गए। दोनों गहने करीब साढे़ छह ग्राम के थे। इसका पता दुकान संचालक को उस वक्त लगा जब युवतियों के जाने के बाद उन्होंने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed