देहरादूनः नदी में डूबी, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार संग देहरादून स्थित पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा घूमने आई बिजनौर निवासी युवती उफनती नदी में बह गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
नरेश निवासी चांदपुर, बिजनौर परिवार संग घूमने दून आए थे। रविवार दोपहर पूरा परिवार सहस्त्रधारा गया था। परिवार के सदस्य सहस्त्रधारा स्थित पुल से काफी आगे नदी में नहा रहे थे।
इसी दौरान उनकी बेटी शालू (17) का पैर फिसल गया वह नदी में बह गई। परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन शालू कुछ ही पलों में उफनती नदी में गायब हो गई। परिवार और अन्य लोग चिल्लाए तो वहां मौजूद गोताखोर नदी उतरे।
सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ राजपुर राजेश शाह ने युवती का शव बरामद कर लिया गया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पर्यटकों की सुरक्षा को भूला प्रशासन
शहर के तमाम पर्यटक स्थलों पर नदियों उफान पर हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने पर्यटकों को खतरे से आगाह करने तक का इंतजाम नहीं किया है जबकि पिछले साल भी सहस्त्रधारा में दो युवक बह गए थे।
भारी बारिश के बाद सहस्त्रधारा, मालदेवता, लच्छीवाला, टोंस, सौंग समेत सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं एक साथ चार छुट्टियां होने के कारण हजारों की संख्या में पर्यटक इन स्थानों की तरफ आ रहे हैं।
सहस्त्रधारा में नदी का जलस्तर बाढ़ के निशान को पार गया है। लेकिन पर्यटक नदी में नहा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस को मानसून में पर्यटकों को नदियों से दूर रखना चाहिए।