प्रिंसिपल ने किया रेप, फिर लड़की ने लिखा दर्दभरा सुसाइड नोट और खत्म कर दी जिदंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की भोजन माता ने सुसाइड कर दिया। मरने से पहले लिखे नोट में मौत के पीछे की कहानी सामने आई है। जिसमें उसने बताया कि कैसे प्रिंसिपल उसकी आबरू के साथ खिलवाड़ करता था।
मामला चमोली जनपद के गोपेश्वर का है। घाट ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता की जहर खाने से हुई मौत के मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुसाइड नोट के बाद सामने आई हकीकत
बता दें कि बीते तीन जून को ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की भोजन माता ने घर में जहर खा लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म और परेशान करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले में प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।