फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Student Molestation and beaten by youth in school bus accused arrested

स्कूल बस में युवक ने छात्रा पर कसीं फब्तियां फिर पकड़ लिया हाथ, विरोध करने पर पीटकर किया बुरा हाल

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Girl Student Molestation and beaten by youth in school bus accused arrested
molest

स्कूली बस में चढ़कर कक्षा नौ की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को आज पोक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, एक वर्ष पहले भी स्कूल में अपना वाहन चलाने के दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी स्कूल बस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस में सवार एक युवक ने छात्रा पर पहले फब्तियां कसीं और फिर उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की थी। यह देख बस में सवार अन्य छात्रों ने शोर मचाया तो राहगीरों ने किसी तरह बस को रुकवाया था। इसके बाद आरोपी बस से कूदकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा पर बुरी नजर रखता था

रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए उपनिरीक्षक रूकम सिंह की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की थी। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी लखविंदर निवासी पोडोवाली को सोमवार को खानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी पहले छात्रा के स्कूल में ही अपनी गाड़ी किराये पर चलाता था। वह पहले से ही छात्रा पर बुरी नजर रखता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक साल पहले भी उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।

छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने युवक को भविष्य में ऐसी गलती न करने हिदायत देकर छोड़ दिया था। आरोपी एक दूध कंपनी में रात में अपनी गाड़ी चलाता है। पुलिस आज आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में कुलदीप, महिला पुलिसकर्मी सुष्मिता रावत और रीतू आदि शामिल थे। 

ज्यादती हो तो चुप न बैठें 

खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने क्षेत्र की सभी महिलाओं और छात्राओं से अपील की है कि अगर उनके साथ कोई छेड़खानी या गलत व्यवहार जैसी हरकतें करता है तो वे तुरंत सीधे उनके मोबाइल नंबर 9411112839 पर सूचना दें।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और 100 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed